फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC CGL Preparation: अंतिम दिनों में ऐसे करें एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी, इन टिप्स की मदद से मिलेगी धार

Sat, 26 Jul 2025 08:23 AM IST
आकाश कुमार आशीष मिश्रा, एसएससी एग्जाम एक्सपर्ट
आशीष मिश्रा, एसएससी एग्जाम एक्सपर्ट Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 08:23 AM IST
सार

SSC CGL Tier 1 Preparation Tips: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा शुरू होने में तीन सप्ताह से भी कम का समय बाकी रह गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को एक सुनिश्चित तरीके से तैयारी करने की जरूरत है। यहां बताए एक्सपर्ट टिप्स इसमें आपकी मदद करेंगे। 
 

विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Last Days Preparation Tips, Know how to learn
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

SSC CGL Preparation Tips: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आगामी 13 से 30 अगस्त तक सीजीएल टियर-1 2025 की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अभी से मॉक टेस्ट पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना शुरू कर दें, क्योंकि इससे बार-बार पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने तथा परीक्षा में बढ़त हासिल करने में मदद मिलेगी। 



यह सिर्फ जानकारी को याद रखने की परीक्षा नहीं है, बल्कि आपकी सोचने की क्षमता, संसाधनों का बेहतर ढंग से लाभ उठाने व सही मानसिकता विकसित करने की भी परीक्षा होती है।

SSC CGL Tier 1 Last Days Preparation Tips, Know how to learn
Exam - फोटो : Adobe Stock

SSC CGL Quantitative Aptitude: गणित के लिए कॉन्सेप्चुअल रीजनिंग

गणित विषय की तैयारी करते समय हर स्क्वायर, क्यूब, समीकरण या ट्रिकी फॉर्मूला के लिए उसका कोई मजेदार वाक्य या चित्र बना लें। इससे दिमाग में पैटर्न बैठते हैं और नंबरों से जुड़े सवालों में कम गलती होती है। हर गलत सवाल के बाद खुद से पूछें कि मैं इस जाल में कैसे फंसा? और दोबारा ऐसा न हो, इसके सा न हो, इसके लिए क्या करना होगा। 

क्वांट के फॉर्मूलों, शॉर्ट ट्रिक्स व यूनिट कन्वर्जन के लिए वन-पेज माइंड मैप बनाएं। समय-गति, एसआई-सीआई व ज्यामितीय जैसे टॉपिक्स के पहले पांच सवाल बिना फॉर्मूला याद किए हल करने की कोशिश करें, फिर उन्हें फॉर्मूला लगाकर हल करें। 

इससे कॉन्सेप्चुअल रीजनिंग यानी वैचारिक तर्क विकसित होता है, जिससे अनजान सवालों को भी समझ कर हल किया जा सकता है। ऐसा करने से परीक्षा में काफी बढ़त मिल सकती है।

SSC CGL Tier 1 Last Days Preparation Tips, Know how to learn
Exam - फोटो : Adobe Stock

अंग्रेजी में बचाएं समय

अंग्रेजी के लिए एसएससी के पुराने प्रश्न पत्रों के जरिये व्याकरण के प्रश्नों को हल करें। सभी व्याकरण नियमों को सीखने के बजाय पिछले वर्षों की गलतियों को पहचानने पर ध्यान दें। रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के सवाल पहले पढ़ें, फिर संदर्भ वाक्य पढ़ें। इसे आपका समय बचता है। 

शब्दों के अधिक से अधिक सिनोनिम्स एंटोनीम्स ढूंढने की कोशिश करें। फाइंड द एरर वाले प्रश्नों में गलत वाले भाग से पहले और बाद का स्ट्रक्चर समझें। टेंस, प्रीपोजिशन वन वर्ड सब्सीट्यूशन व संशोधन वाले सवालों पर ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Last Days Preparation Tips, Know how to learn
Exam - फोटो : Adobe Stock

SSC CGL GS: जीएस के लिए माइंड मैप

करंट अफेअर्स को हल्के में न लें। जीएस और समसामयिकी के तथ्यों को अपने जीवन की घटनाओं से जोड़कर पढ़ें। उदाहरण के लिए किसी महत्वपूर्ण सम्मलेन या बैठक को जन्मदिन अथवा शादी आदि की तारीख से जोड़कर याद करें। इतिहास, राजनीति, भूगोल के लिए रंग-कोडित माइंड मैप का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Last Days Preparation Tips, Know how to learn
Exam - फोटो : Adobe Stock

एक ही सवाल पर अटके न रहें

सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति में पैटर्न दोहराव होते रहते हैं। ऐसे में पिछले पांच वर्षों के प्रश्नों को हल करें। आपको विभिन्न रूपों में 40-50 फीसदी दोहराए गए तर्क मिलेंगे। ऐसे सवालों के 15 सेकंड में उत्तर दें या आगे बढ़ें, उन पर अटके न रहें। यदि कोई तर्कशक्ति वाला प्रश्न 15 सेकंड से ज्यादा समय लेता है, तो उसे चिह्नित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed