{"_id":"5d2c1d918ebc3e6cdc3ab60c","slug":"some-part-time-job-ideas-for-extra-income","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी के साथ आसानी से कर सकते हैं ये काम, डबल होगी कमाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
नौकरी के साथ आसानी से कर सकते हैं ये काम, डबल होगी कमाई
आज के समय में हर कोई पैसे के पीछे भाग रहा है। पर सफल होने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपना समय कहां और किसे दे रहे हैं। अपने समय को दूसरे कामों में लगाने के साथ-साथ आप पैसे भी कमाना चाहते हैं तो पार्ट टाइम काम एक अच्छा विकल्प बन सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं आप नौकरी के साथ-साथ भी पार्ट टाइम काम कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप खाली समय में लाखों की कमाई कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
2 of 6
हर कंपनी में डाटा एंट्री का काम होता ही है। इसके लिए कंपनियां बाहर से काम करवाती हैं। डाटा एंट्री का काम इतना बढ़ जाता है कि इसके लिए किसी एक केंडिडेट को हायर करना मुमकिन नहीं है। बता दें कि यदि आपके पास लैपटॉप है तो आप डाटा एंट्री का काम घर बैठे कर सकते हैं। इसमें आपको डाटा इकट्ठा करने से लेकर उसे बेहतर बनाने तक का काम दिया जाएगा। यदि आप इस काम के लिए कंफर्टेबल नहीं है तो आपको कुछ लिंक्स दिए जाते हैं जिन्हें खोलने बंद करने का काम भी होता है। इसमें मुश्किल से एक मिनट का समय जाता है और आप हजारों रुपए कमा सकते हैं।
3 of 6
Sign Language
हमारे आसपास न जाने ऐसे कितने लोग हैं जो बोलने और सुनने में असमर्थ हैं। इसके लिए अगल से लैंग्वेज सिखाई जाती है। आपको बता दें कि अगर आपको साइन लैंग्वेज आती है तो आप लोगों को शिक्षित कर पार्ट टाइम काम कर सकते हैं। इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है। आप ऑनलाइन मीडिया का भी सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एक से ज्यादा भाषाएं जानने और कानून की समझ रखने वाले लोग, बाइलिंग्वल लीगल असिस्टेंट की पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं।इसके लिए उन्हें एक प्रोजेक्ट दिया जाता है, जिसके उन्हें अच्छे पैसे भी मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आज कल हर किसी के पास स्मार्ट फोंस हैं। जाहिर सी बात है कि कैमरे की क्वालिटी अच्छी हो तो फोटोग्राफी का शौक आ ही जाता है। क्या आप जानते हैं इसके लिए कुछ ऑर्गेनाइजेशन पैसे भी दे रही हैं। आप फ्रीलांस प्रोडक्ट फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसमें अलग अलग उत्पादों की तस्वीरें क्लिक करनी होती हैं। ई-कॉमर्स साइटों में यह नौकरी आसानी से मिल जाती है। साथ ही आपको यदि फोटो के सॉफ्टवेयर की भी जानकारी है तो और अच्छा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।