SECR Recruitment 2020: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (रायपुर) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2020 को खत्म हो रही है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। उम्मीदवारों का चयन भी आसान तरीकों से होगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Jobs in Indian Railways: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मेरिट के आधार पर नौकरियां, आवेदन के लिए बस कुछ दिन बाकी
ये भी पढ़ें : इस राज्य की सरकार देगी स्कूली छात्रों को नि:शुल्क टेबलेट, ऑनलाइन कक्षाएं लेना होगा आसान
पदों का विवरण :
पद का नाम : पद की संख्या
ट्रेड अपरेंटिस 413 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 नवंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 01 दिसंबर, 2020
ये भी पढ़ें : जानिए कैसे और क्या सिखाया जाता है NDA की एकेडमी ट्रेनिंग में?
- शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की परीक्षा पास की हो।
- आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
- ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।
- चयन प्रक्रिया : आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : बचपन में ही खोई आंखों की रोशनी, ललित ने नहीं हारी हिम्मत और ऐसे बने IAS ऑफिसर