SBI Apprentice Recruitment 2020: भारतीय स्टेट बैंक में अनेक पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि 8500 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर, 2020 से शुरू हो गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत ही आवेदन करा लें। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
SBI: अपरेंटिस के 8500 पदों पर बंपर वैकेंसी, स्टाइपेंड के साथ अन्य सुविधाएं भी, तुरंत करें आवेदन
पदों का विवरण -
पदों का नाम पदों की संख्या वेतन (स्टाइपेंड)
अपरेंटिस 8500 15000/ -
ये भी पढ़ें : Bank Jobs 2020: एक इंटरव्यू के आधार पर ही मिलेगी Bank of Baroda में नौकरी, पढ़ें पूरी खबर
शैक्षणिक योग्यता -
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है।
आयु सीमा -
- उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क -
- जनरल / ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 300 / -
- SC / ST / PWD के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं है।
ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान -
- डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
महत्वपूर्ण तिथियां -
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि- 20 नवंबर, 2020
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 10 दिसंबर, 2020
- परीक्षा की तिथि - जनवरी 2021 (अपेक्षित)
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri LIVE 2020: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन