रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत आने वाले कार्यालय छावनी परिषद (कसौली) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कई रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर होने वाली भर्तियों की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2020 थी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई स्लाइड देखें।
कैंटोनमेंट बोर्ड में क्लर्क, फायरमैन समेत कई पद खाली, 12वीं पास युवाओं को मिला आवेदन का एक और मौका
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 20 मार्च, 2020
आवेदन पत्र जमा करने अंतिम तिथि : 15 जुुुुुलाई, 2020
शैक्षिक योग्यताएं :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है, साथ ही अन्य पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या:
मेडिकल ऑफिसर 01 पद
क्लर्क 01 पद
फायरमैन 01 पद
बैयरियर गार्ड 01 पद
एक्सरे टेक्नीशियन 01 पद
मजदूर 01 पद
वाल्वमैन 01 पद
सफाईवाला 06 पद
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 व 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।
आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन सभी पदों के लिए अलग- अलग बोर्ड द्वारा निर्धारित है। कुछ पदों के लिए केवल साक्षात्कार है। तो वहीं कुछ के लिए ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट और अन्य के लिए फिजिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Sarkari Naukri Live 2020: सरकारी विभागों में हो रही हैं ढेरों भर्तियां, जल्द करें आवेदन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड में हो रही हैं भर्तियां, आज है आवेदन का अंतिम मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।