फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सूबे में निकली हैं शिक्षकों की 16 हजार से ज्यादा नौकरियां, आवेदन में चार दिन बाकी

Sat, 02 Jan 2021 03:00 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 02 Jan 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 teacher jobs in west bengal  wb teacher recruitment 2021
विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन ने शिक्षकों की बंपर भर्तियां निकाली हैं। यहां प्राइमरी टीचर के हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन नौकरियों के लिए आवेदन में बस अब चार दिन बाकी हैं। ऐसे में अगर आप शिक्षक की नौकरी खोज रहे हैं, तो इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbbpe.org के जरिए  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


UP: 25000 से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, पहले भी रद्द हो चुकी है प्रक्रिया
 

sarkari naukri 2021 teacher jobs in west bengal  wb teacher recruitment 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

16 हजार से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां
पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की 16500 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस वक्त शिक्षक पदों पर होने वाली इन भर्तियों के लिए आवेदन चल रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी है। ऐसे में फटाफट इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें। प्राइमरी टीचर के इन पदों के लिए एप्ट्टीयूड टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन 10 जनवरी से 17 जनवरी तक होगा। 

इसे भी पढ़ें-कई सरकारी विभागों में भर्तियां शुरू, 10वीं और 12वीं पास के लिए ढेरों मौके

 

sarkari naukri 2021 teacher jobs in west bengal  wb teacher recruitment 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

प्राइमरी टीचर के इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टीईटी पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 साल से 40 साल के बीच मांगी गई है। अगर अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में कोइ गड़बड़ी हुई, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए, एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें। इन पदों पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 teacher jobs in west bengal  wb teacher recruitment 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इन पदों पर आवेदन करने वाले  जनरल अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: नया साल लेकर आया है नौकरियों की सौगात, ये हैं नए साल की 10 बेहतरीन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed