फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे में 90000 नौकरियों के लिए 2 करोड़ आवेदन, बाकी 5 दिन में खुल सकती है किस्मत

Tue, 27 Mar 2018 12:19 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
railway job 90000 vacancies more than 2 crore applications received last 5 days
indian railway

Railway Recruitment 2018 : भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए आवेदन करने के अब केवल 6 दिन बाकी रह गए हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 है। ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26502 पदों पर भर्तियां होनी हैं जबकि ग्रुप डी के 62,907 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आपको बता दें कि असिस्टेंट लोको पायलट की 17673 वैकेंसी हैं जबकि टेक्नीशियन की 8829 वैकेंसी हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक लाख रिक्त पदों के लिए 2 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। देखा जाए तो एक पद पर करीब 200 लोगों के आवेदन आएं हैं। वैसे ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के लिए अब भी 5 दिन बाकी हैं।

railway job 90000 vacancies more than 2 crore applications received last 5 days
Railways

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 2 साल बढ़ाकर 28 से 30 वर्ष कर दी गई है। लोको पायलट और टेक्नीशियन की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। लेवल 1 पोस्ट के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 31 से 33 कर दी गई है। 

railway job 90000 vacancies more than 2 crore applications received last 5 days
भारतीय रेलवे

इसके अलावा अब भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। नए नियम के अनुसार भर्ती परीक्षा में 10वीं पास छात्र या आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 22 फरवरी को सरकार ने आईटीआई की अनिवार्यता को खत्म कर दिया यानी अब केवल 10वीं पास भी ग्रुप डी की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
railway job 90000 vacancies more than 2 crore applications received last 5 days
indian railway

वहीं बेहद छोटे कद के युवा भी रेलवे में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एसिड अटैक पीड़ित, कुष्ठरोग बीमारी से ग्रस्त रहे, मांसपेशी दुर्विकास से जूझ रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की परीक्षा पहले केवल हिंदी और अंग्रेजी में होती थी लेकिन अब उम्मीदवार 15 भाषाओं में परीक्षा दे सकते हैं। यही नहीं उम्मीदवार किसी भी भाषा में हस्ताक्षर कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed