महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने विद्युत सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। MAHADISCOM द्वारा कुल 7000 रिक्त पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन करने का ये अंतिम मौका है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई जानकारी पढ़ें...
7000 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां, आवेदन के लिए आज है आखिरी मौका
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष MAHADISCOM के नियमानुसार निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार MAHADISCOM में निकली इन नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें। दिए गए दिशा - निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः ONGC में बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
पदों का विवरणः
पदों का नामः पदों की संख्या
विद्युत सहायक 5000
उपकेंद्र सहायक 2000
महत्वपूर्ण तिथियांः
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथिः 13 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 26 जुलाई, 2019
ये भी पढ़ेंः रेलवे में 10वीं पास उम्मीदवारों का मेरिट से होगा चयन, कोई लिखित परीक्षा नहीं
नौकरी का स्थान: मुंबई (महाराष्ट्र)
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विद्युत सहायक की नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
उपकेंद्र सहायक की नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विद्युत सहायक पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
उपकेंद्र सहायक पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।