Team Leading: किसी भी संगठन में लीडरशिप का दायरा जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे जिम्मेदारियों और चुनौतियों का भार भी गहराता जाता है। छोटी टीम को संभालने में जिन रणनीतियों से सफलता मिलती है, वे बड़ी और जटिल टीम के मामले में असरदार साबित नहीं होतीं। इसी कारण अक्सर लीडर्स खुद को उलझा हुआ महसूस करते हैं। यदि उनकी रणनीति स्पष्ट न हो, तो यह उलझन और भी बढ़ जाती है।
ऐसे में, आपको यह समझना होगा कि महज टीम लीड करना ही नेतृत्व की पहचान नहीं होती, बल्कि असली लीडर हर परिस्थिति में टीम के सदस्यों को साथ लेकर चलते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं। ऐसा करने की कुछ आसान, लेकिन कारगर रणनीतियां यहां बताई जा रही हैं।
2 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
टीम बदलने के साथ नेतृत्व भी बदलें
जब आप एक बड़ी टीम को संभालते हैं, तो वे पुराने तरीके उपयोगी नहीं रह जाते, जो एक छोटी टीम के लिए कारगर थे। यदि आप पुराने ढर्रे पर ही चलते रहेंगे, तो थकान और असंतोष बढ़ना तय है। ऐसे में जरूरत है अपेक्षाओं को नए सिरे से तय करके टीम के साथ मिलकर काम करने की। यह भी स्पष्ट करें कि आप बतौर वरिष्ठ लीडर किन जिम्मेदारियों को निभाते रहेंगे और किन क्षेत्रों में बदलाव करने की आवश्यकता है।
3 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
केवल प्राथमिकताएं तय न करें
नेतृत्व का असली कौशल केवल प्राथमिकताएं तय करने में नहीं, बल्कि उसे टीम के सामने स्पष्ट रूप से पेश करने में है। जब तक निर्देशों में स्पष्टता न हो, तब तक टीम या तो जबर्दस्ती हर काम करने की कोशिश करती है या फिर कोई भी कदम उठाने से हिचकिचाती है। दोनों ही स्थितियां बर्नआउट, तनाव और गलतियों को जन्म देती हैं। इसके बचने लिए एक ढांचा बनाना आवश्यक है। इससे आपको तथा टीम को महत्वपूर्ण, रणनीतिक और अनावश्यक कार्यों के बीच अंतर करने में मदद मिलेगी।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
दूसरों को भी सशक्त करें
बड़ी टीम का प्रबंधन केवल भरोसा करने से नहीं होता, बल्कि दूसरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने से होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने अधीनस्थ टीम लीडर्स और अच्छे पेशेवरों की पहचान करें तथा उन्हें जिम्मेदारियां दें। उन्हें निर्णय लेने की स्वायत्तता दें। जब आप दूसरों को जिम्मेदार बनाते हैं, तो न केवल आपका बोझ कम होता है, बल्कि आपकी टीम का आत्मविश्वास व प्रभाव भी बढ़ता है।
5 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
वास्तविक प्रगति और मूल्यों पर ध्यान दें
बड़ी टीम का आकार बढ़ने के साथ-साथ संचार और प्रक्रियाओं में भी जटिलता बढ़ती है। बतौर सशक्त लीडर आपका काम है इस अव्यवस्था को कम करना और केवल वही कायदे-कानून बनाना, जिससे टीम का प्रदर्शन बेहतर हो। इसके लिए अपनी टीम से पूछें कि उनके रास्ते में बड़ी बाधाएं कौन-सी हैं और फिर मिलकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें।