भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक / अभियंता `एससी' के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इसरो में नौकरी करना चाहते हैं, वे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज ही ISRO की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क समेत सभी जानकारी आगे की स्लाइड से प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपके पास है ये डिग्री तो ISRO दे रहा है नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
| पदों का नाम : | पदों की संख्या |
| वैज्ञानिक / अभियंता `एससी ' | 327 |
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपू्र्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 15 अक्तूबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 04 नवंबर, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 06 नवंबर, 2019
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर, 2019 से 04 नवंबर, 2019 तक ही मान्य रहेंगी। आवेदन करने के बाद शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : अगर है ये डिग्री तो यहां है नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन
ये भी पढ़ें : डाक विभाग में नौकरी का मौका, 10वीं पास के लिए 2707 पदों पर बंपर भर्तियां
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।