IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IOCL भर्ती 2022 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। IOCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से 1760 विभिन्न पदों के लिए IOCL भर्ती 2022 की घोषणा की है। IOCL भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन विंडो तीन जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी।
IOCL Recruitment 2022: आईटीआई पास के लिए 1700 से ज्यादा नौकरियां, भारतीय तेल निगम में निकली है भर्ती
IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IOCL भर्ती 2022 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IOCL Recruitment: योग्यता मानदंड
भारतीय तेल निगम लिमिटेड (IOCL) तकनीशियन, स्नातक और ट्रेड अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) पद को भरने के लिए IOCL भर्ती अधिसूचना 2022 के साथ कुल 1760 रिक्तियां जारी की गई हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को भर्ती अभियान के सभी विवरणों को जानना चाहिए। उम्मीदवार आईओसीएल भर्ती 2022 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट iocl.com से देख सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अप्रेंटिस भर्ती में आईटीआई/ 12वीं पास/ डिप्लोमा/ डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : BPNL Recruitment: 10वीं-12वीं पास के लिए 2100 से ज्यादा नौकरियां; जानें वेतन, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
IOCL Recruitment की चयन प्रक्रिया
-
लिखित परीक्षा -
दस्तावेज सत्यापन -
चिकित्सा परीक्षण
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result Live 2022: नौसेना अग्निवीर भर्ती, एसबीआई पीओ परीक्षा भी शुरू
IOCL Recruitment: 18 से 24 वर्ष के उम्मीदवार करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों का विवरण और अन्य पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए और 14 दिसंबर, 2022 तक 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Teacher Recruitment: राजस्थान में शिक्षकों के 48 हजार पदों पर निकली भर्ती, फरवरी में होगी परीक्षा, पढ़ें डिटेल
IOCL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट plapps.indianoil.in पर जाएं। -
एक्टिव ओपनिंग के लिंक पर जाएं - अप्रेंटिसशिप ओपनिंग - अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। -
अपना पंजीकरण करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।