फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे निकालेगा अभी और 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जान लें क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

Sat, 24 Mar 2018 08:03 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 here is know exam pattern
भारतीय रेलवे

रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए रेलवे पहले से ही 90 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है। अब एक बार फिर रेलवे इसी साल करीब 62 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन निकालने वाला है। जिन पदों पर नियुक्ति होगी उसमें गुड्स गार्ड, टीसी, रिजर्वेशन क्लर्क आदि के पद शामिल है। इन भर्तियों के लिए जल्द ऐलान हो सकता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा।

indian railway recruitment 2018 here is know exam pattern
indian railway

रेलवे के लिए होने वाली यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। जिसके लिए 1 घंटे का समय होगा। पेपर में कुल 75 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। हालांकि क्वालिफाइंग मार्क्स ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत रखे गए हैं। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजा जाएगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। 

indian railway recruitment 2018 here is know exam pattern
Railway

रेलवे भर्ती के लिए होने वाली इस परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार 9वीं और 10वीं की किताबों को देख सकते हैं। मैथ्स के लिए उम्मीदवार नंबर सिस्टम, प्रतिशत, हानि-लाभ, सिंपल और कपाउंड इंटरेस्ट, एलजेब्रा पर अपनी पकड़ मजबूत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 here is know exam pattern
भारतीय रेलवे

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए योग्यता
पुरुष उम्मीदवारों के लिए 
1. एक बार में 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
2. 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 here is know exam pattern
JOB RAILWAY

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए योग्यता
महिला उम्मीदवारों के लिए 
1. एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
2. 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed