फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 हजार पदों के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा, ढाई करोड़ उम्मीदवार इस तारीख से पहले चेक कर लें स्टेटस

Fri, 13 Jul 2018 12:25 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
indian railway jobs 90000 posts last date 2018 application status check

कुछ महीनों पहले भारतीय रेलवे ने ग्रुप C और ग्रुप D के 90 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली थी। भारतीय रेलवे को इन खाली पड़े पदों के लिए करीब ढाई करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं जिसकी वजह से अप्रैल-मई 2018 में होने वाली परीक्षा में देरी हो रही है। बताया जा रहा है रेलवे को भी इतने आवेदन मिलने की उम्मीद नहीं थी।

Trending Videos
indian railway jobs 90000 posts last date 2018 application status check

रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। स्टेटस देखकर आप जान पाएंगे कि परीक्षा में बैठ सकते हैं या नहीं। रेलवे ने इस लिंक को आधिकारिक वेबसाइट indiandrailways.gov.in पर एक्टिवेट किया है। जिन उम्मीदवारों ने रेलवे के इन पदों के लिए अप्लाई किया है वो 20 जुलाई 2018 से पहले तक स्टेटस चेक कर लें।

indian railway jobs 90000 posts last date 2018 application status check

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक जांच दिसंबर-जनवरी तक पूरा कर ली जाएगी और अगले साल मार्च तक नियुक्ति कर दी जाएगी। वहीं इन भर्तियों के लिए परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2018 में कराई जाएगी। इसकी सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वालिफाई करने वाले पीईटी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway jobs 90000 posts last date 2018 application status check

उम्मीदवार इस बार की रेलवे भर्ती परीक्षा का पेपर 15 भाषाओं में दे सकेंगे। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषा में पेपर दे सकेंगे। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ऐसा उम्मीदवारों की नौकरी में सहूलियत के लिए किया है।

विज्ञापन
indian railway jobs 90000 posts last date 2018 application status check

वहीं शारीरिक परीक्षा की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में खत्म करनी होगी। अंत में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed