फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए फिर से निकली वैकेंसी, 17 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

Sat, 21 Apr 2018 07:44 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
indian railway again announces for vacancies apply before 17th may 2018
indian railway

भारतीय रेलवे की 90000 वैकेंसी के बाद अब एक बार फिर रेलवे नियुक्ति संस्था द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें मैनेजर/डिप्टी मैनेजर के पद के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स https://cris.org.in के जरिए इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 17 मई, 2018 से पहले इस पद के लिए आवेदन दे सकते हैं। 

indian railway again announces for vacancies apply before 17th may 2018
indian railway

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अप्रैल, 2018 के हिसाब से 57 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। चिकित्सा और आरपीएफ को छोड़कर यदि उम्मीदवार के पास रेलवे पीएसयू या स्वायत्त संगठनों में काम करने का अनुभव है, तो वह आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकता है। इस पद के लिए जिस उम्मीदवार का चयन किया जाएगा, उसे सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाएगी।

indian railway again announces for vacancies apply before 17th may 2018
indian railway

आपको बतो दें कि भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए कुल सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले 2.37 करोड़ अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। देखा जाए तो करीब 1 करोड़ आवेदन रद्द हुए हैं। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी खुद इस परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway again announces for vacancies apply before 17th may 2018
indian Railway

उन्होंने साफ कहा है कि परीक्षा को लीक प्रूफ रखने के लिए कई तरह के उपाय किए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए करीब एक हजार प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। सभी पदों के लिए दो चरण में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा अगस्त तक होगी। हालांकि अंतिम परिणाम की घोषणा अगले साल मार्च में की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed