भारतीय वायु सेना (Indian Air Force ) ने ग्रुप X और ग्रुप Y (एयरमैन) पदों पर भर्ती के लिए कुछ दिनों पहले एक अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत विभिन्न रिक्त पदों को भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए कई दिनों से जारी आवेदन प्रक्रिया की आज अंतिम तारीख है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना पढ़ें। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
Indian Air Force दे रहा है 12वीं पास को नौकरी का मौका, 30 हजार से ज्यादा होगी सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पद का नाम :
ग्रुप X और ग्रुप Y (एयरमैन)
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथिः 01 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 15 जुलाई, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयु सीमा भारतीय वायु सेना के नियामनुसार निर्धारित है।
वेतनमान :
ग्रुप X के लिए 33,100 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
ग्रुप Y के लिए 26,900 प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क :
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।