फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interview: हर जवाब में झलकती है आपकी सोच, पैनल परखता है दृष्टिकोण; जानें IAS इंटरव्यू क्लियर करने के टिप्स

Sat, 15 Nov 2025 12:54 PM IST
शाहीन परवीन गोपाल कृष्णा वी, डायरेक्टर, ब्रेन ट्री
गोपाल कृष्णा वी, डायरेक्टर, ब्रेन ट्री Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 15 Nov 2025 12:54 PM IST
सार

IAS Interview Strategy: आईएएस इंटरव्यू में सिर्फ आपका ज्ञान ही मायने नहीं रखता, बल्कि आपका नजरिया, संतुलन और हर जवाब का अंदाज आपकी रैंक तय करता है। इसलिए जरूरी है कि तैयारी में केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि सही दृष्टिकोण भी निखारा जाए।

विज्ञापन
In the IAS Interview, Every Answer Reveals Your Personality, Panel Focuses on Perspective and Mindset
Interview Tips - फोटो : freepik

Interview: पीएससी की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस 2025) के मुख्य परिणाम घोषित हो गए हैं। सफल अभ्यर्थियों का व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनैलिटी टेस्ट) संभवतः दिसंबर 2025 से शुरू होगा। यह परीक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि आपके विचार, दृष्टिकोण, आचरण और आत्मविश्वास का मूल्यांकन करती है। 



इसलिए तैयारी तथ्यों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने व्यक्तित्व, व्यवहार और संतुलन पर भी ध्यान दें। अगर आपने भी आईएएस मुख्य परीक्षा में कामयाबी हासिल की है, तो अंतिम मेधा सूची में शीर्ष रैंक के साथ स्थान प्राप्त करने के लिए आपको साक्षात्कार की तैयारी में गंभीरता से लग जाना चाहिए।

In the IAS Interview, Every Answer Reveals Your Personality, Panel Focuses on Perspective and Mindset
Interview Tips - फोटो : freepik

योजनाबद्ध ढंग से करें तैयारी

आईएएस की त्रि-स्तरीय परीक्षा में मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षा, दोनों में प्राप्त अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। इसमें व्यक्तित्व परीक्षा का विशेष महत्व होता है। 2025 अंकों की इस परीक्षा में इंटरव्यू का भारांक 275 अंक होता है।

इसलिए यह चरण संगठित, योजनाबद्ध और केंद्रित तैयारी की मांग करता है। व्यक्तित्व परीक्षा के अंक मुख्यतः दो बातों पर निर्भर करते हैं-पहली, आपकी पूर्व तैयारी और दूसरी, साक्षात्कार के दिन आपका प्रदर्शन कैसा रहा।

In the IAS Interview, Every Answer Reveals Your Personality, Panel Focuses on Perspective and Mindset
Interview Tips - फोटो : freepik

मौखिक अभ्यास करें

उचित रणनीति यह होगी कि संभावित प्रश्नों को पांच प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया जाए, जैसे व्यक्तिगत, शैक्षणिक, वैकल्पिक विषय, करंट अफेअर्स और शौक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां। इन सभी क्षेत्रों से जुड़े प्रश्नों के लिखित उत्तर तैयार करें और उन्हें किसी अनुभवी मार्गदर्शक से जांच करवाकर आवश्यक सुधार करें।

इसके बाद उत्तरों का मौखिक अभ्यास करें, विशेष रूप से स्पष्टता और प्रस्तुति के तार्किक प्रवाह पर ध्यान दें। इस अभ्यास के बाद कुछ सिम्युलेटेड इंटरव्यू दें, ताकि आप अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधार सकें। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से स्वयं को निरंतर अपडेट रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
In the IAS Interview, Every Answer Reveals Your Personality, Panel Focuses on Perspective and Mindset
Interview Tips - फोटो : freepik

इंटरव्यू वाले दिन

बोर्ड के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर दें। ध्यान रखें, आपके उत्तर संक्षिप्त, स्पष्ट और तर्कसंगत हों। शालीनता और विनम्रता आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाती है। संयम के साथ सदस्यों से संवाद करें, और केवल उसी विषय पर उत्तर दें जिस पर प्रश्न पूछा गया हो। विषय से भटकने से बचें।
विज्ञापन
In the IAS Interview, Every Answer Reveals Your Personality, Panel Focuses on Perspective and Mindset
Interview Tips - फोटो : freepik

इन गलतियों को करने से बचें

इंटरव्यू के दौरान यदि किसी प्रश्न का उत्तर न पता हो, तो गलत तर्क देने से बचें। दिखावटी या बनावटी आत्मविश्वास आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। अत्यधिक बातूनी या आक्रामक व्यवहार न अपनाएं और विवादास्पद विषयों पर अतिवादी मत रखने से बचें। बोर्ड के किसी सदस्य से बहस न करें। इंटरव्यू समाप्त होने पर विनम्रता से सभी को धन्यवाद करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed