फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IBPS: सरकारी बैंकों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, चार हजार से ज्यादा पद खाली

Wed, 28 Aug 2019 11:19 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 28 Aug 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
IBPS Recruitment 2019 Probationary officer 4336 Vacancy, know how to apply sarkari naukri

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) में युवाओं का नौकरी करने का सपना अब पूरा होगा। आईबीपीएस ने चार हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर अगर उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए हैं, तो उन्हें बता दें कि आज आईबीपीएस में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 4336 रिक्त पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे इनके लिए आज ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अलगी स्लाइड देखें। आगे दी गई लिंक से आप आसानी से आवेदन भी कर सकते हैं।

IBPS Recruitment 2019 Probationary officer 4336 Vacancy, know how to apply sarkari naukri

पदों का विवरण :

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 644 पद
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 122 पद
यूको बैंक 500 पद
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 143 पद
केनरा बैंक 203 पद
इलाहबाद बैंक 500 पद
बैंक ऑफ इंडिया 899 पद
कॉर्पोरेशन बैंक 62 पद
इंडियन बैंक 201 पद
IBPS Recruitment 2019 Probationary officer 4336 Vacancy, know how to apply sarkari naukri

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

IBPS परीक्षा पैटर्न :
प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों का पेपर होता है।
जिसमें इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी के विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
इंग्लिश में 30 अंकों के प्रश्न, क्वांटिटेटिव एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी सबजेक्ट में 35 अंकों के प्रश्नों को शामिल किया जाता है।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IBPS Recruitment 2019 Probationary officer 4336 Vacancy, know how to apply sarkari naukri

चयन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित होगी, जिसमें ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2019 है। उम्मीदवारों के आवेदन निर्धारित समय तक ही मान्य होंगे। 

ये भी पढ़ें : SBI फिर दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

विज्ञापन
IBPS Recruitment 2019 Probationary officer 4336 Vacancy, know how to apply sarkari naukri
नोट : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा जारी इस विज्ञप्ति के तहत विभिन्न सरकारी बैंकों में पीओ के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। जिनमें निम्न बैंक शामिल हैं-
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन बैंक
  • यूको बैंक
  • केनरा बैंक
  • इलाहबाद बैंक
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • कॉर्पोरेशन बैंक
  • ऑरियटल बैंक ऑफ कॉमर्स
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए शानदार मौका, NLC में कई पद खाली
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed