HPSC Dental Surgeon Recruitment 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने डेंटल सर्जन की भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 42 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डेंटल सर्जन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च है।
यहां हो रही है डेंटल सर्जन की भर्तियां, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
कुल 81 पदों पर निकली हैं रिक्तियां
डेंटल सर्जन की कुल 81 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिनके लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च है। जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। आयोग इन रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन अप्रैल व मई महीने में करा सकता है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास लाइसेंसियेट इन डेंटल साइंस या लाइसेंसियेट इन डेंटल सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं असिस्टेंट प्रोफेसर की 143 रिक्तियां, जानिए कब तक करना है आवेदन
-नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 25 फरवरी
-आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 1 मार्च
-आवेदन की आखिरी तारीख: 26 मार्च
-HPSC डेंटल सर्जन परीक्षा तिथि: अप्रैल व मई
कुल रिक्तियां
-डेंटल सर्जन की कुल रिक्तियां- 81
-18 से लेकर 42 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री
इसे भी पढ़ें-Central Railway Recruitment 2021: रेलवे में 2532 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी
इन रिक्तियों के लिए चयन लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा के जरिए किया जाएगा। हालांकि अभी भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।