{"_id":"57453d524f1c1ba22c69127b","slug":"govt-jobs-for-5th-pass-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में निकली 5वीं पास की भर्ती, तनख्वाह 20 हजार से ज्यादा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपी में निकली 5वीं पास की भर्ती, तनख्वाह 20 हजार से ज्यादा
Thu, 26 May 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 01:18 PM IST
सार
सहयोगी या चौकीदार के पदों पर नौकरी का मौका
5वीं पास के साथ-साथ साइकिल चलाने का ज्ञान जरूरी
केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन
1 of 5
सैलरी भी है शानदार
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
5वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड में कुल 72 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें सहयोगी या चौकीदार के पदों को भरा जाएगा।
2 of 5
- फोटो : pti
निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास 5वीं पास तथा साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवरों को आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 से की जाएगी।
3 of 5
इन पदों पर वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह और 1,800 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है। निर्धारित पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ सलंग्न कर 'उत्तर-प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैकफेड) जी, 4/5-बी, सेक्टर-4, गोमती नगर विस्तार योजना, लखनऊ' के पते पर भेजें।
विज्ञापन
5 of 5
इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग को 100 रुपये, वहीं एसटी, एसटी वर्ग और नि:शक्तजनों को 50 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर-प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.paccfed.org पर लॉग ऑन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।