EPFO Assistant Recruitment : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने कमर्चारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में सहायक (Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दें कि EPFO ने कुल 280 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने का अंतिम मौका 25 जून 2019 है। पे-स्केल 7 के अनुसार सैलरी भी बंपर मिलेगी। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें...
EPFO दे रहा है असिस्टेंट बनने का मौका, ये है आवेदन का अंतिम दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि - 30 मई 2019
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 25 जून 2019
- कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तिथि - 20 से 30 जुलाई 2019 तक
- प्रारंभिक परीक्षा (फेज-1) की तिथि - 30 और 31 जुलाई 2019
आयु सीमा :
- आवेदक की आयु 25 जून 2019 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। एससी-एसटी/ओबीसी और अन्य आरक्षित पदों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक पास होना आवश्यक है।
पदों का विवरण :
| वर्ग | पदों की संख्या |
| सामान्य वर्ग | 113 |
| ईडब्ल्यूएस | 28 |
| एससी | 42 |
| एसटी | 21 |
| ओबीसी-एनसीएल | 76 |
विशेष योग्यजनों की विभिन्न कैटेगरी के लिए भी पद आरक्षित रखे गए हैं।
आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। फिर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले पूरी करें।