केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट की ओर से 138 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर की भर्ती (Block Program Supervisor Recruitment) के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 10 मार्च, 2021 से शुरू हो रहे हैं। बता दें कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य में स्थित एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है।
सीधी भर्ती : यहां 10वीं-12वीं पास को सीधे मिल रही है सरकारी नौकरी, तुरंत करें आवेदन
पदों का विवरण
ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर - 138
ध्यान दें कि इन पदों के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आवेदक अभ्यर्थियों को और वेबसाइट और ईमेल के जरिये सूचना दी जाएगी।
उम्र सीमा और योग्यता
ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के मध्य निर्धारित है, जिसके तहत 01 अगस्त, 1989 के बाद और 01 अगस्त, 2003 से पहले जन्म हुआ हो वे ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं शैक्षणिक योग्यता में सभी पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर 12वीं पास और स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुल्क
गौरतलब है कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान में ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का कोई अनुभव नहीं चाहिए। यहां फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं। यह नौकरी पूर्णकालिक श्रेणी अर्थात फुल टाइम वर्क की है।
संस्थान के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक आधिकारिक अधिसूचना पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।