समूह ‘ग’ श्रेणी की सीधी भर्ती के लिए नए नियम बनेंगे। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी पहल की है।
{"_id":"5abcfa364f1c1bb4618b456f","slug":"dehradun-group-c-direct-recruitment-rule-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खबर, लागू होने वाले हैं यह नए नियम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खबर, लागू होने वाले हैं यह नए नियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
typing test
sdfsdg
- फोटो : Getty Images
समूह ‘ग’ श्रेणी की सीधी भर्ती के लिए पहली बार शार्ट हैंड व टाइपिंग टेस्ट के नियम बनेंगे। जल्द ही विशेषज्ञों से सुझाव लेकर आयोग नियमावली तैयार करेगा। अभी तक सीधी भर्ती के लिए शार्ट हैंड व टाइपिंग परीक्षा के नियम नहीं बने हैं।
JOB FAIR
चयन आयोग के माध्यम से होने वाली सीधी भर्ती में अधिकतर रिक्त पदों में शार्ट हैंड (आशुलेखन), हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग लिया जाता है। लेकिन इसके लिए कोई नियम नहीं है। वैयक्तिक सहायक के 120 पदों की शार्ट हैंड परीक्षा का मूल्यांकन सही न होने पर आयोग ने नियम बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन
सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आयोग ने नियम बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जिसमें टाइपिंग टेस्ट का साफ्टवेयर, अभ्यर्थियों को अपना की-बोर्ड लाने की अनुमति, शार्ट हैंड टेस्ट में डिक्टेशन के मानक, गलतियों पर मूल्यांकन का फार्मूला आदि तमाम बिंदुओं को नियमावली में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Job
आयोग की ओर से 3 व 4 अप्रैल को विशेषज्ञों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें एनआईसी, आईटीडीए, आईटीआई, पॉलिटेक्नीक आदि विभाग अलावा इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से चर्चा कर सुझाव लिया जाएगा। इन सुझाव के आधारित पर चयन आयोग शार्ट हैंड व टाइपिंग टेस्ट के नियम का प्रस्ताव तैयार को सरकार की मंजूरी के लिए भेजेगा।