फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 8 नई शर्तों के साथ होगी परीक्षा, यहां मिलेगी जानकारी

Sun, 13 May 2018 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Updated Sun, 13 May 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, indian army recruitment for 10th pass in charkhi dadri
indian army recruitment - फोटो : amarujala
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका है जल्दी से आवेदन करें। इस बार परीक्षा 8 नई शर्तों के साथ होगी, यहां जानिए।
chandigarh, indian army recruitment for 10th pass in charkhi dadri
indian army recruitment - फोटो : amarujala
चरखी दादरी में 15 से 22 मई तक खुली भर्ती
गौरतलब है कि हरियाणा में जिला चरखी दादरी स्थित कार्यालय में 15 से 22 मई तक सेना की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस खुली भर्ती में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नाम रजिस्टर करवा लें। देखिए भर्ती के कुछ नियम...
chandigarh, indian army recruitment for 10th pass in charkhi dadri
Army recruitment - फोटो : अमर उजाला
6 महीने में बने प्रमाण पत्र मान्य होंगे
दूसरी ओर, हरियाणा में सेना की भर्ती के लिए अब प्रदेश की सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। सेना भर्ती प्रक्रिया में आवेदक युवाओं द्वारा पेश किए जाने वाले केवल वही प्रमाण पत्र मान्य होंगे, जिन्हें छह माह की अवधि के भीतर तैयार कराया गया होगा। इससे पहले के प्रमाण पत्र सेना स्वीकार नहीं करेगी। इन प्रमाण पत्रों में आवेदकों के निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, indian army recruitment for 10th pass in charkhi dadri
सेना भर्ती का पहला दिन
खेल प्रमाण पत्र जरूरी होगा
इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में जो युवा अपने खेल संबंधी प्रमाण पत्र या ग्रेडेशन प्रमाण पत्र पेश करेंगे उन्हें भी इनका सत्यापन खेल विभाग के निदेशक से कराना होगा। साथ ही खेल प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी साथ लानी होंगी। सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र को अपना रिलेशन प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य किया गया है। जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी प्रमाण पत्र है वह साथ लाना होगा।
विज्ञापन
chandigarh, indian army recruitment for 10th pass in charkhi dadri
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
ये सभी शैक्षणिक दस्तावेज जरूरी होंगे
दस्तावेजों में आवेदन की कॉपी के साथ-साथ मैट्रिक/12वीं का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य हैं। चारों प्रमाण पत्र छह महीने के भीतर बनवाए गए हों। खिलाड़ी को मूल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक हरियाणा युवा मामले विभाग का ग्रेडेसन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपने साथ संबंध प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ अवश्य लाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed