Career Tips: मंदी का दौर चल रहा है। ऐसे में या किसी अन्य कारण से जब कोई इन्सान अपनी नौकरी गंवा देता है, तो उसे तमाम तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ता है। सबसे आम समस्या पैसों से जुड़ी हुई होती है। ऐसी स्थिति में सिर्फ आर्थिक समस्याएं ही नहीं पैदा होतीं, बल्कि व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान पहुंचता है। हालांकि, जो लोग इसे एक आपदा के रूप में देखते हैं, वे ज्यादा तनाव में रहते हैं।
ऐसे लोगों को संघर्ष भी अधिक करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसे ही कोई पेशेवर हैं, जिन्हें ऐसी किसी समस्या से दो-चार होना पड़ता है, तो आपको नौकरी छूटने के बाद गलत रास्तों को अख्तियार करने से बचना और एक परिपक्व पेशेवर की तरह बर्ताव करना चाहिए।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
भावनाओं पर रखें काबू
कुछ लोग नौकरी छूटने को एक अस्थायी समस्या के रूप में देखते हैं और शांत रहते हैं, जबकि अन्य इसे एक आपदा के रूप में देखते हैं। इससे उनमें तनाव, अवसाद या नशीले पदार्थों के सेवन की प्रवृत्ति बढ़ती है। ऐसे में, भावनाओं का स्वास्थ्य पर पैसे की तुलना में गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसी स्थिति में अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होती है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
सामाजिक रूप से जुड़े रहें
वित्तीय संघर्ष मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि तमाम बिलों का भुगतान न कर पाना चिंता का कारण ज्यादा बनता है। यह न सिर्फ एक मानसिक समस्या है, बल्कि इससे ऐसे शारीरिक बदलाव आ जाते हैं, जो लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं, जैसे कि उच्च रक्तचाप (बीपी)। इससे बचने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए, ताकि तनाव से जुड़ा हार्मोन कम हो सके। पर्याप्त नींद लेने से भी इसमें सुधार होता है और सामाजिक रूप से जुड़े रहने से भावनाएं नियंत्रण में रहती हैं।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
स्वस्थ तरीके से आगे बढ़ें
जब भी आपकी नौकरी चली जाए, तो दूसरों से संपर्क साधने का प्रयास करें, क्योंकि आपके मित्र और प्रियजन आपको मानसिक रूप से मजबूत बने रहने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, नई नौकरी के लिए आवेदन करने के साथ ही अपनी नेटवर्किंग के साथ समय बिताएं। पूर्व सहकर्मियों के संपर्क में रहें, पेशेवर समूहों और अपने करियर से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हों।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
समय का सही उपयोग
भले ही आपकी नौकरी चली गई हो, लेकिन यह समय आपके कौशल को निखारने के लिए सबसे उपयुक्त और नई नौकरी दिलाने में भी मददगार हो सकता है। आप इस समय कोई पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति में कुछ हद तक सुधार हो पाएगा।