फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF Recruitment 2022: बीएसएफ ने निकालीं 1300 से ज्यादा नौकरियां, इस तारीख तक करना होगा आवेदन

Fri, 02 Sep 2022 06:40 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 06:40 PM IST
सार

इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ से वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, प्रशंसा पत्र/दस्तावेजों की जांच, शारीरिक मानक का मापन (पीएसटी), और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) पर आधारित होगा।

विज्ञापन
BSF Recruitment 2022 apply for 1312 Head Constable posts at rectt.bsf.gov.in sarkari jobs
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

BSF Recruitment 2022: सरकारी नौकरी के साथ-साथ देश सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में बंपर नौकरियां निकली हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 1,312 हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 सितंबर, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

BSF Recruitment 2022 apply for 1312 Head Constable posts at rectt.bsf.gov.in sarkari jobs
बीएसएसफ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

BSF Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण

  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            पद : हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) - एचसी-आरओ
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            रिक्तियों की संख्या : 982
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            पद : हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) - एचसी-आरएम
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            रिक्तियों की संख्या : 330
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            वेतनमान : 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक (लेवल-4)
 
 
BSF Recruitment 2022 apply for 1312 Head Constable posts at rectt.bsf.gov.in sarkari jobs
राजस्थान सीमा की चौकसी करते हुए बीएसएफ जवान - फोटो : Agency (File Photo)

BSF Recruitment: एचसी आरओ / आरएम पात्रता मानदंड

हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) : उम्मीदवार को रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या सीओपीए और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या डेटा एंट्री ऑपरेटर में आईटीआई प्रमाण पत्र और 10वीं या मैट्रिक पास और या 60% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं पास किया होना जरूरी है।  
 

हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) : उम्मीदवार को रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या फिटर या सीओपीए में 10वीं या मैट्रिक पास और आईटीआई प्रमाण-पत्र या डेट प्रिपेरेशन और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर हार्डवेयर या नेटवर्क तकनीशियन या डेटा एंट्री ऑपरेटर या फिर भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय में 60% अंकों के साथ 12वीं पास किया होना जरूरी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BSF Recruitment 2022 apply for 1312 Head Constable posts at rectt.bsf.gov.in sarkari jobs
Women in BSF - फोटो : PTI (File Photo)

BSF Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ई-चालान के माध्यम से करें - 
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए : 100/- रुपये
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पूर्व-एस के लिए : कोई शुल्क नहीं

  
 

विज्ञापन
BSF Recruitment 2022 apply for 1312 Head Constable posts at rectt.bsf.gov.in sarkari jobs
कश्मीर के गांदरबल जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान। - फोटो : PTi

BSF Recruitment: आरओ/आरएम भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 20 अगस्त, 2022
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 19 सितंबर, 2022


BSF Recruitment की आवेदन एवं चयन प्रक्रिया 

इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ से वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, प्रशंसा पत्र/दस्तावेजों की जांच, शारीरिक मानक का मापन (पीएसटी), और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) पर आधारित होगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed