बिहार की केंद्रीय चयन परिषद ने पुलिस विभाग में सिपाही (होमगार्ड) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2020 के लिए आवेदन किया था और 24 जनवरी, 2021 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, चालक सिपाही भर्ती के लिए हुई आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
2 of 4
रिजल्ट 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
केंद्रीय चयन परिषद के द्वारा 2020 में बिहार पुलिस होमगार्ड कांस्टेबल (सिपाही भर्ती) के 551 पदों पर भर्ती के तहत दो श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आम अभ्यर्थियों के लिए जिसमें 250 रिक्तियों के लिए 1250 का चयन किया गया है, वहीं होमगार्ड कोटे के 301 पदों के लिए 1505 उम्मीदवारों का चयन किया जाना था, लेकिन 650 उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा पास करने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक प्राप्त कर सके हैं। इसलिए इनमें से 641 उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है।
3 of 4
रिजल्ट
- फोटो : social media
बता दें कि 24 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई लिखित परीक्षा में 1,87,784 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिसमें 87 उम्मीदवार कदाचार के आधार पर अयोग्य घोषित किए गए एवं बाकी 1,87,697 उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिका की जांच की गई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को आगे प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के साथ-साथ, शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़, गोला फेंक तथा ऊंची कूद) आदि में सम्मिलित एवं उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। शारीरिक योग्यता के न्यूनतम निर्धारित मापदंड में कोई छूट नहीं दी जाएगी। सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए अंतिम सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन रखी गई तीनों स्पर्धाओं (दौड़, ऊंची कूद एवं गोला फेंक) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
बिहार पुलिस विभाग में सिपाही (होमगार्ड) पदों पर भर्ती परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक
4 of 4
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
चालक सिपाही भर्ती परीक्षा में 32,451 अभ्यर्थी शामिल हुए थे
गौरतलब है कि चालक सिपाही भर्ती के 1,722 पदों पर बहाली के लिए नवंबर 2019 में अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें 22 रिक्तियां बीएमपी-1 गोरखा बटालियन की हैं। इसके लिए तीन जनवरी, 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 32,451 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के आधार पर 40 गोरखा और 8,160 अन्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया गया है। पिछड़े वर्गों की महिला कोटि और गोरखा संवर्ग में सक्षम उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्तियां रह गई हैं। केंद्रीय चयन परिषद मई में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है।