फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AGVB Recruitment 2021: इस सूबे में क्षेत्रीय बैंक और सरकारी ट्रस्ट में कई पदों पर निकलीं भर्तियां

Wed, 26 May 2021 10:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 26 May 2021 10:12 PM IST
सार

AGVB Recruitment: असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट (AGVPT) ने ग्रामीण स्व-रोजगार संस्थानों (RSETI) के लिए अनुबंध के आधार पर निदेशक, फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
AGVB Recruitment: AGVPT invites applications for director, Office Assistant, faculty & other posts
sarkari naukri 2021 - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर राज्यों में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट (AGVPT) ने ग्रामीण स्व-रोजगार संस्थानों (RSETI) के लिए अनुबंध के आधार पर निदेशक, फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


निदेशक और फैकल्टी के पद के लिए चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन पर आधारित होगा। ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पद के लिए चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। असम ग्रामीण विकास बैंक की ओर से फैकल्टी और ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उनकी कंप्यूटर क्षमताओं का आकलन करने के लिए कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण एजीवीबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.agvbank.co.in/ पर देख सकते हैं।
 

AGVB Recruitment: AGVPT invites applications for director, Office Assistant, faculty & other posts
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं:

अध्यक्ष
असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट
असम ग्रामीण विकास बैंक
प्रधान कार्यालय, भंगगढ़
गुवाहाटी - 781005


नोट : आवेदन पत्र 15 जून को या उससे पहले असम ग्रामीण विकास प्रशिक्षण ट्रस्ट के पास पहुंच जाना चाहिए।
 

AGVB Recruitment: AGVPT invites applications for director, Office Assistant, faculty & other posts
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

रिक्तियों का विवरण

  • निदेशक  - 5
  • फैकल्टी - 5
  • ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक - 5
  • परिचारक / अटेंडेंट  - 4

आयु सीमा
निदेशक पद के लिए एक अप्रैल, 2021 तक आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट  / कार्यालय सहायक और परिचारक / अटेंडेंट के पदों के लिए आयु सीमा एक अप्रैल, 2021 तक  22 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
AGVB Recruitment: AGVPT invites applications for director, Office Assistant, faculty & other posts
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रति माह समेकित वेतन

  • निदेशक के लिए : ₹30,000
  • फैकल्टी के लिए : ₹20,000
  • ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय सहायक के लिए : ₹12,000
  • परिचारक / अटेंडेंट के लिए आवेदन : ₹8,000


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed