{"_id":"64d5eb84127f11cc42030eba","slug":"career-growth-for-arts-students-these-courses-provides-big-salary-2023-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Career Growth: बारहवीं के बाद आर्ट्स छात्रों के लिए इन क्षेत्रों में मौका, मोटी सैलरी के साथ बेहतर करियर","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Career Growth: बारहवीं के बाद आर्ट्स छात्रों के लिए इन क्षेत्रों में मौका, मोटी सैलरी के साथ बेहतर करियर
आर्ट्स सब्जेक्ट वाले छात्रों को अक्सर ही लोग पढ़ाई में कमजोर समझते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि आर्ट्स सब्जेक्ट लेने से करियर ऑप्शन ही खत्म हो जाता है। हालांकि, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। यदि आप आर्ट्स सब्जेक्ट लेते हैं तो इससे यूपीएससी की तैयारी करने में आसानी होती है। आर्ट्स सब्जेक्ट लेने से करियर ऑप्शन खत्म नहीं होता है। मौजूदा समय में आर्ट्स फील्ड से जुड़े कई ऐसे कोर्स हैं, जिसे छात्र बेहतर करियर ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं और मोटी रकम कमा सकते हैं।
जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन
2 of 6
Career after twelve
- फोटो : Social Media
वर्तमान समय में मीडिया का विस्तार तेजी से हो रहा है. ऐसे में इस कोर्स की मांग भी बढ़ रही है। प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया के अलावा अब ऑनलाइन मीडिया का क्रेज भी बढ़ने लगा है। इस फील्ड में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स उपलब्ध है। ग्रेजुएशन के लिए तीन साल का समय लगता है। यह फील्ड बड़ी है, इसमें एडिटिंग, रिपोर्टिंग, एंकरिंग, रेडियो जर्नलिज्म, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, इवेंट, एडवर्टइजिंग आदि कोर्स है। कई सरकारी और य्रािवेट कॉलोज और यूनिवर्सिटी इस कोर्स को कराती है।
बीए- एलएलबी
3 of 6
career
- फोटो : Social Media
वकालत में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतर करियर ऑप्शन है। बीए-एलएबी का कोर्स पंच वर्षों का होता है, इसके बाद ही आप वकील बनते हैं। वर्तमान समय में कॉर्पोरेट कंपनियों को लीगल एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है, ऐसे में बीए-एलएलबी कर कॉर्पोरेट सेक्टर में लीगल एक्सपर्ट बन सकते हैं। हर यूनिवर्सिटी में बीए-एलएलबी का कोर्स कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर
4 of 6
Career after twelve
- फोटो : Social Media
फैशन में दिलचस्पी रखने वालों छात्रों के लिए फैशन डिजाइनिंग का कोर्स एक बेस्ट करियर ऑप्शन के तौर पर माना जाता है। इस फील्ड में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
ग्राफिक डिजाइनर
5 of 6
Career after twelve
- फोटो : Social Media
आर्ट्स छात्रों के लिए ग्राफिक डिजाइनर का कोर्स एक बेस्ट करियर ऑप्शन होता है। इसमें डिप्लोमा और बैचलर डिग्री दोनो ही उपलब्ध होता है। बैचलर डिग्री तीन सालों का होता है। इस कोर्स में एनिमेशन भी शामिल है। डिजिटल जमाने में ग्राफिक डिजाइनरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इस कोर्स को करने के बाद आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।