फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jharkhand: चालक को झपकी आई, ट्रक से टकराई, फिर पत्थर पर चढ़कर ईंटों के ढेर में घुसी बस; देवघर हादसे की कहानी

Tue, 29 Jul 2025 12:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 29 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

Deoghar Bus Accident: देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों से भरी बस सरठ के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत, जबकि 26 घायल हैं। हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Deoghar Bus Accident Driver Falls Asleep Bus Hits Truck, Mounts Stone Pile, Crashes Into Brick Stack
हादसे में छह की मौत, 26 कांवड़िए घायल। - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों से भरी मंगलवार सुबह सरठ के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 26 घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्यों में जुट गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल और बासुकीनाथ उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को रांची रेफर किया गया है। यह बस बिहार के नवादा जिले से कांवड़ियों को लेकर आई थी, जो देवघर में जलाभिषेक के बाद दर्शन के लिए  बासुकीनाथ धाम जा रही थी। 



बस में सवार एक कांवड़िए के अनुसार, बस तेज रफ्तार में चल रही थी। इस दौरान चालक को झपकी आ गई और बस ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वह एक पत्थर पर चढ़कर सीधे ईंटों के ढेर में जा घुसी। हादसे के वक्त अधिकतर कांवड़िए सो रहे थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जान गंवाने वाले कांबड़ियों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। ज्यादातर कांबड़िए नवादा के अकबरपुर, हिसुआ और पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्रों के रहने वाले हैं। 

Deoghar Bus Accident Driver Falls Asleep Bus Hits Truck, Mounts Stone Pile, Crashes Into Brick Stack
हादसे में बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

गांव वाले मदद करते तो मेरी पत्नी बच जाती
घायल कांवड़िए सुनील कुमार ने कहा कि अचानक सड़क पर बड़ा पत्थर आ गया। इससे चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस ईंटों के ढेर से टकरा गई। मैं किसी तरह बस से निकल गया, लेकिन मेरी पत्नी सुमन कुमारी बस में एक घंटे तक फंसी रही, हमारी किसी ने मदद नहीं की। अगर, समय पर मदद होती तो मेरी पत्नी भी बच जाती।

Deoghar Bus Accident Driver Falls Asleep Bus Hits Truck, Mounts Stone Pile, Crashes Into Brick Stack
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

कुरसेला मोड़ पहले से दुर्घटना स्थल 
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय राधेश्याम सिंह, मोहन महतो, मनोज पासवान ने बताया कि कुरसेला मोड़ पहले से ही दुर्घटना स्थल माना जाता है, इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी रामचंद्र ठाकुर ने कहा, “हम लोग पास के खेत में काम कर रहे थे, तभी एक जोरदार आवाज सुनाई दी। दौड़कर पहुंचे तो देखा बस ईंटों के ढेर में घुसी है। कई लोग उसमें फंसे थे, जिनमें कई खून से लथपथ थे। हमने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों को बुलाका घायलों को बाहर निकालना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deoghar Bus Accident Driver Falls Asleep Bus Hits Truck, Mounts Stone Pile, Crashes Into Brick Stack
मृतकों के परिजनों को दी जा रही सूचना। - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए
एक अन्य स्थानीय महिला रीना देवी ने कहा कि यह जगह बेहद खतरनाक है। यहां कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है और न ही चेतावनी बोर्ड। अगर, सरकार ने पहले से ध्यान दिया होता तो ये जानें बच सकती थीं। घटनास्थल पर पहुंचे एक दुकानदार विजय मंडल ने बताया, बस की रफ्तार बहुत तेज थी, इससे हादसा हो गया। हमें प्रशासन को पहले ही बताया था कि सावन में इस रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed