फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोर्न इंडस्ट्री में फंसी एक्ट्रेस की दास्तां: 20 लड़कों के सामने सेक्स के लिए हुई थी मजबूर

Mon, 10 Oct 2016 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Oct 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
Japanese actress disclosed her story how she pused in porn film's black buisiness
Saki Kozai

जापान में पोर्न इंडस्ट्री के गोरखधंधे में लड़कियों को किस तरह धोखा देकर शामिल किया जाता है इसका खुलासा एक हीरोइन ने किया है। खुद इसका शिकार बनी साकी कोजाई ने बताया कि यह कंपनियां पहले कॉन्ट्रेक्ट साइन कराती हैं और फिर एक मौके पर आकर इनका असली चेहरा सामने आता है।



कोजाई ने बताया कि उसकी उम्र 24 साल थी जब उसके साथ धोखा हुआ था। कोजाई को लग रहा था कि प्रोमोशनल वीडियो में काम करके वह फेम हासिल कर लेगी, लेकिन काम के पहले दिन ही उसके साथ जो हुआ उससे उसकी जिंदगी में बर्बादी ने दस्तक दी।

Japanese actress disclosed her story how she pused in porn film's black buisiness
- फोटो : Hindustan Times

काम के पहले दिन कोजाई गिड़गिड़ाई और मांगी रहम की भीख

दरअसल, उस दिन कोजाई के सामने कई लोग मौजूद थे और उसे कपड़े उतारकर सेक्स करने के लिए कहा गया। अपने साथ ऐसा होता देख कोजाई रोने लगी और गिड़गिड़ाई भी थी। वहां पर कैमरे और 20 लोग मौजूद थे, लेकिन वह सभी लड़के थे। कंपनी ने एक अधिकारी ने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक उसका यही असल काम है। 20 लोगों के बीच फंसे होने के बाद घुटने टेकने के अलावा उसके पास और कुछ नहीं बचा था।

Japanese actress disclosed her story how she pused in porn film's black buisiness
- फोटो : Hindustan Times

पोर्न इंडस्ट्री के पीछे का काला सच

जापान में पोर्न इंडस्ट्री का धंधा आम हो गया है और इससे कंपनियां करोड़ों रुपये कमा रही हैं। 30 साल की कोजाई के मुताबिक पोर्न देखने वालों को लगता होगा कि लड़कियां सब अपनी मर्जी से करती हैं, लेकिन इसके पीछे के काले सच से वह अनजान रहते हैं। ये कंपनियां पहले तो मॉडलिंग और दूसरे शौक के सपने दिखाकर अपने साथ काम करने ले आती हैं, लेकिन बाद में उनसे जबरन इस तरह का काम करवाती हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एजेंसी एएफपी को एक पीड़िता ने बताया कि उसे सिंगिंग करने के झूठे वादे के साथ जोड़ा गया। उसने इसके लिए कॉन्ट्रेक्ट भी साइन किया, लेकिन उसे काम की सच्चाई पता लगने के बाद गहरा धक्का लगा। कंपनी ने कई महीनों तक उसपर दबाव बनाकर कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक न चलने पर धोखाधड़ी और धमकी भी दी। मजबूरन पीड़िता को इस काले बाजार का हिस्सा बनना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese actress disclosed her story how she pused in porn film's black buisiness

18 से 25 साल की लड़कियों की होती है तलाश

जापान के एक एनजीओ लाइटहाउस, जोकि मानव तस्करी के विरोध में काम कर रहा है, के मुताबिक उन्होंने 2016 में इस तरह की 60 अभिनेत्रियों को देह व्यापार के चंगुल से बचाया है। लाइटहाउस के प्रवक्ता ऑकी सेगावा ने बताया कि ज्यादातर पीड़िताएं अपने साथ हो रही ज्यादती के लिए डिप्रेशन में रहती हैं। साथ ही 18 साल से लेकर 25 साल तक की लड़कियों को ही पोर्न फिल्मों के लिए टारगेट बनाया जाता है।
विज्ञापन
Japanese actress disclosed her story how she pused in porn film's black buisiness
ज्यादातर पीड़िताओं को नहीं पता होते कॉन्ट्रेक्ट कानून

कोजाई ने बताया कि पोर्न फिल्म बनाने वाली कंपनियां यह पूरा धंधा एक सिलसिलेवार ढंग से चलाती हैं। ये पीड़िताओं को अपना झूठा चेहरा दिखा कर उनसे कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लेती हैं। कोजाई के मुताबिक ज्यादातर लड़कियों को  कानूनी नियम नहीं मालूम होते हैं और वह कॉन्ट्रेक्ट साइन कर देती हैं, जिसका परिणाम उनकी जिंदगी नरक बना देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed