16 साल की युवती को उसने आत्महत्या के लिए इतना उकसाया कि वो जब आत्महत्या कर रही थी तो उसका ब्वॉयफ्रेंड मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा था।
ब्वॉयफ्रेंड ने बनाया 16 साल की युवती के सुसाइड का लाइव वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राउन के दोस्त पर आरोप है कि उसने उस आइटम को खरीदने में भी उसकी मदद की जिससे वो फंदा बनाकर आत्महत्या करना चाहती थी। यही नहीं आरोपी ने उसकी मौत की वीडियो बनाई। अदालत में अभियोजन पक्ष ने एक मोबाइल फोन में वो वीडियो दिखाया, जो मिस ब्राउन के मौत के पहले फिल्माया गया था। जिसमें लड़की को बहुत देर तक लटके हुए दिखाया गया था।
इस भयानक फुटेज में एक आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगर आप ठीक हो तो अंगूठे को ऊपर कर के दिखाओ या मूव करो लेकिन उसके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है। अभियोजन पक्ष का दावा है कि ये आवाज प्रोजबीबीयन का है। जिस मोबाइल से ये फिल्माया गया था उसे बाद में मिस ब्राउन के शरीर के बगल में छोड़ दी गई थी।
अदालत को बताया गया कि, मृत लड़की का शरीर एक टर्की शिकारी को 6 मई की सुबह मिला था। ब्राउन की मां ने कहा कि उसकी बेटी ने सोचा था कि यूटा से इडाहो जाने के तुरंत बाद उसे प्रोजबीबीयन में रूप में एक दोस्त मिल गया था।
अभियोजक चाड ग्रुनेडर ने कहा कि प्रोजबीबीयन के इरादों ने इसे हत्या का मामला बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि उसने अपने तरीकों के बारे में रिसर्च किया था और एक महीने से लड़की के साथ मैसेज के जरिए संपर्क में था।
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने लिखा था- यह हत्या के साथ दूर होने की तरह है! प्रोजबीबीयन पर बाल अश्लीलता का भी आरोप लगाया गया था, जब पुलिस ने लड़की की मौत का पता लगाने के लिए जांच में साक्ष्य के रूप में उसके फोन की खोज तो उसमें लड़कियों की फोटो देखीं, जो 5 वर्ष से कम उम्र के थे।
सुनवाई के दौरान प्रोजबीबीयन पर अपने महिला दोस्त को दर्जनों मैसेज कर आत्महत्या के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दोषी ठहराते हुए 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई।