{"_id":"59c618a44f1c1b99688b6021","slug":"boyfriend-jailed-for-killing-girlfriend-in-drink-drive-case-her-family-s-plea-for-leniency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में रोमांस करना पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड को गंवानी पड़ी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में रोमांस करना पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड को गंवानी पड़ी जान
amarujala.com- Presented By: अंशुल तलमले
Updated Sat, 23 Sep 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
कुछ सालों पहले इंग्लैंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था। जहां शराब के नशे में धुत एक कपल चलती गाड़ी में किस करते हुए भयानक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। दुर्घटना में गर्लफ्रेंड की मौत हो जाती है तो वही बॉयफ्रेंड को इसका जिम्मेदार पाते हुए 2 सालों के लिए जेल में डाल दिया जाता है। लेकिन अब इस मामले में एक नाटकीय मोड़ आ चुका है। मामले की सुनवाई के चंद दिनों पहले यानी बुधवार को मृतका गर्लफ्रेंड के परिजनों ने एक याचिका दायर करते हुए कोर्ट से आरोपी बॉयफ्रेंड को माफ करने की गुहार लगाई है।
गर्लफ्रेंड के परिजन ने कोर्ट से क्या कहा
बुधवार को डॉमिनिक (मृतका गर्लफ्रेंड) के परिजन ने नॉटिंघम कोर्ट में एक भावनात्मक याचिका सौंपते हुए कहा कि ह्यूजेस (आरोपी बॉयफ्रेंड) उनके लिए 'बेटा' जैसा था। परिवार के बेटी की मौत महज एक हादसा था। इस पूरे हादसे के लिए ह्यजेस को दोषी ठहराना बिलकुल सही नहीं क्योंकि वो दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। याचिका में परिवार की तरफ से ये भी कहा गया कि अगर हमनी अपनी बेटी खोई तो ह्यूजेस ने भी उसे खोया है जिसे वो बेहद प्यार करता था। ह्यूजेस का बचाव करते हुए, डॉमिनिक के पिता ने कहा कि नशे में उन्हें ड्राइव नहीं करना चाहिए था। ये एक दुखद हादसा था। लेकिन इसकी सजा ह्यूजेस को मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। जब इस बारे में ह्यूजेस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, मुझे पूरी आशा था कि डॉमिनिक का परिवार ऐसी उदारता जरूर दिखाएगा।

क्या हुआ था उस रात?
30 अक्टूबर 2016 की रात पेशे से प्लंबर और रग्बी खिलाड़ी बेंजामिन ह्यूजेस (24), लीड्स विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली अपनी गर्लफ्रेंड डोमिनिक राइट (23) के साथ पब में जमकर पार्टी की थी। बीयर और वोडका के शॉट्स मारने के दौरान एक अन्य कपल भी उनके साथ मौजूद था। रात में घर जाने से पहले उनके बीच जमकर पार्टी का दौर चला। जिसके बाद ह्यूजेस कार से गर्लफ्रेंड डोमिनिक को उसके घर छोड़ने भी गए। शराब का नशा दोनों के सिर चढ़ चुका था। जिसके बाद मदहोश डोमेनिक के किस से ड्राइव कर रहे ह्यूजेस का संतुलन और ध्यान दोनों ही भटक गया। कार पेड़ से टकराई और 23 साल की डोमिनिक की मौत हो गई। ह्यूजेस को भी दुर्घटना में चोटें आई थी।

किस के चक्कर में फंस गया बॉयफ्रेंड
पुलिस ने कार चला रहे ह्यूजेस को गिरफ्तार किया। ब्लड रिपोर्ट में मिली अल्कोहल की मात्रा के आधार पर ड्रिंक एंड ड्राइव और हत्या के मामला भी दर्ज हुआ। अब कोर्ट को गर्लफ्रेंड डॉमेनिक की ओर से मिली दया याचिका के बाद जज जॉन बर्गेस ने कहा कि, 'हमें केस को व्यापक चित्रों यानी बड़े पैमाने पर देखना होता है। दया की याचिका के आधार पर किसी की सजा को कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता। कानून भावनाओं से नहीं चलता।' आपको बता दें कि ह्यूजेस को दो साल तक जेल में रखा गया था और चार साल की ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाया गया था।