तस्वीर में दिखाई दे रही इस खूबसूरत महिला ने खुद ही बड़ी दर्दनाक मौत चुनी। आधी रात को उसने अपनी दोस्त को मैसज कर बताई थी खुद की जान लेने की वजह। मामला इंग्लैंड के चेशायर का है।
यहां चार बच्चों की मां ने पेरासिटामोल टैबलेट का अधिक सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 31 वर्षीय दुखियारी महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपनी दोस्त को कई मैसेज टाइप किए थे।
दोस्त को किया घर आने से मना
आत्महत्या करने से पहले मृतिका केजी जो ली ने अपनी दोस्त एना को अपनी आपबीती बताई। केजी और एना की मैसेज के जरिए कई देर तक बात हुई जिसमें केजी आत्महत्या करने की बात बार-बार कह रही थी। केजी ने एना को यह कहकर घर आने से मना कर दिया कि उसके माता-पिता घर पर ही है।
ये थी आत्महत्या की असल वजह
शादीशुदा जिंदगी के सफल होने के ना चलते वे मानसिक पीड़ा से झूझ रही थी। दिमागी तौर पर पीड़िता केजी धीरे-धीरे तनाव का शिकार भी होती चली गई। इसी कारण उसे नींद ना आने की बीमारी ने घेर लिया। एना को उसके संबंधियों ने उसकी हालात को देखते हुए उसे डॉक्टर से सलाह लेने के लिए भी कहा।
आधी रात तक दोस्त को सुनाती रही थी आपबीती
एना ने बताया कि वह केजी को पिछले दो सालों से जानती थी। एना ने आगे बताया कि आधी रात को उसे केजी के कई मैसेज आए। जिसमें केजी ने बताया कि वह बहुत तनावग्रस्त है और कुछ दवाईयां लेकर वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रही है।
आत्महत्या की बात सुन दोस्त के उड़े होश
एना ने आगे कहा कि केजी ने इससे पहले कभी भी उससे ऐसे बात नहीं की थी। 'मैं मैसेज पढ़ने के बाद बिल्कुल अचंभित थी कि कैसे हमेशा से खुश रहने वाली लड़की खुद को मौत के मुंह में धकेल सकती है।'