हर साल की तरह इस साल भी 26 जुलाई को 'वर्ल्ड टाइगर डे' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दुनियाभर के देशों में टाइगरों की लगातार घटती संख्या रोकने के लिए लोगों के जागरूक करने का काम किया जाता है।
इसका आयोजन दुनिया में लगातार घट रहे टाइगरों की सुरक्षा के प्रति लोगों के सजग करने के लिए किया जाता है। दुनियाभर में टाइगर लगातार विलुप्ति की ओर बढ़ रहे हैं।
इसकी शुरुआत 29 जुलाई 2010 में संत पिटर्सबर्ग में आयोजित टाइगर समिट के साथ ही शुरू हुई।
इसके तहत जानवरों के लिए काम करने वाली तमाम संस्थाएं आगे आईं और टाइगरों को संरक्षित करने के लिए साथ में काम करने का भरोसा दिलाया।
भारत में भी जानेमाने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र किनारे शेर की आकृति बनाकर लोगों से टाइगर्स को बचाने की मुहिम से जुड़ने की अपील की।