विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। जिसमें 38 दल के शामिल होने की खबरें हैं। वहीं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 26 विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक शुरू हुई। बैठक में सीट बंटवारे और ज्यादातर सीटों पर साझा प्रत्याशी खड़ा करने, साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करने व संयुक्त आंदोलन की योजना पर भी मंथन किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज, बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन, केरल के पूर्व सीएम का निधन
विपक्षी एकता के जवाब में एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज
विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ-साथ केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज बंगलूरु में विपक्ष की बैठक का दूसरा दिन
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट लड़ाई की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 26 विपक्षी दलों की सोमवार को बैठक शुरू हुई। ‘एकता में शक्ति है’ के नारे के साथ शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में सीट बंटवारे और ज्यादातर सीटों पर साझा प्रत्याशी खड़ा करने, साझा न्यूनतम कार्यक्रम तय करने व संयुक्त आंदोलन की योजना पर भी मंथन किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार तड़के सुरक्षाबलों ने चक्कां दा बाग क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए हुए दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...