Top News: झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, छठा विश्व कप जीतने उतरेगी U19 टीम इंडिया
पीएम मोदी आज झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान 7,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। झाबुआ से पीएम मोदी पूरे देश की आदिवासी बहुल लोकसभा सीटों को टारगेट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
छठा विश्व कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया
भारत के युवा क्रिकेटर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इसके बाद कुछ के करियर को उड़ान भरने के लिए पंख मिलेंगे जबकि कुछ गुमनामी में चले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तय समय से पहले लग सकता है विराम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। गठबंधन का बिखरता कुनबा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यात्रा को तय समय से पहले ही समेटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर
कल्कि धाम पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आचार्य कृष्णम पार्टी नेतृत्व को खरी-खरी सुनाते रहे हैं। उन्होंने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समर्थन करते हुए कांग्रेस के बहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। पढ़ें पूरी खबर