फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सायरस मिस्त्री के जाते ही टाटा को लगे ये 3 झटके

Thu, 27 Oct 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Three challenges for tata sons after Cyrus mistry
टाटा
टाटा संस के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटाने के बाद से टाटा ग्रुप को लगातार झटके लग रहे हैं। टाटा ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के शेयर लगातार तीसरे दिन गिरें। इसके बाद विमानन कंपनियों का संघ एफआईए टाटा-एयर एशिया के डील के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने ताज मानसिंह होटल की नीलामी को हरी झंडी दे दी है।


सायरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद से टाटा संस की कई कंपनियों के शेयर गिरे रहे हैं। गुरुवार को तीसरे दिन भी इसके शेयर गिरे। वहीं, सायरस मिस्त्री के ई-मेल के बाद से निवेशकों में और भी मायूसी बढ़ गई।
Three challenges for tata sons after Cyrus mistry
टाज मानसिंह होटल


दिल्ली हाईकोर्ट ने टाटा को दूसरा झटका देते हुए ताज मानसिंह होटल की नीलामी के आदेश पर रोक लगाने की टाटा संस की अपील को ठुकरा दिया। इसके साथ ही उनसे दिल्ली नगर निगम को इसकी नीलामी की इजाजत दे दी। दिल्ली हाई कोर्ट के गुरुवार के आदेश के बाद होटल संचालन के लिए उचित और बाजार के मुताबिक कीमत चुकाने के लिए इसकी नीलामी हो सकेगी।
Three challenges for tata sons after Cyrus mistry
टाटा


फेडरेशन ऑफ एयरलाइंस ने टाटा संस को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने टाटा-एयर एशिया को एविएशन परमिट दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।उनका कहना है कि टाटा-एयर एशिया के बीच हुआ समझौता डीजीसीए के नियमों और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की नीतियों का उल्लंघन करता है। यह मामला 14 अप्रैल से दिल्ली हाई कोर्ट में अटका पड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed