आज से नए महीने सितंबर की शुरुआत हो रही है। इस महीने कई पर्व-त्यौहार आएंगे तो कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में।
{"_id":"5f4dbf248ebc3e54db3c8d4a","slug":"september-diary-2020-know-about-important-events-and-festivals-in-this-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितंबर डायरी: आपके काम की जरूरी तारीखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सितंबर डायरी: आपके काम की जरूरी तारीखें
Tue, 01 Sep 2020 04:04 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
सितंबर माह की प्रमुख तारीखें
- फोटो : Amar Ujala Graphic
Trending Videos
एक सितंबर, मंगलवार
गणेश विसर्जन
- आज अनंत चतुर्दशी है। गणपति के विसर्जन के साथ ही आज से गणेशोत्सव की समाप्ति हो जाएगी।
- इंजीनियरिंग संस्थानों में नामांकन से पहले होने वाली जेईई (मेंस) परीक्षा की आज से शुरुआत हो रही है। यह परीक्षा छह सितंबर तक चलेगी। इस दौरान देशभर के 8.5 लाख छात्र, 660 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
दो सिंतबर, बुधवार
पितृपक्ष शुरू
पितृपक्ष शुरू
- इस दिन पितृपक्ष की शुरुआत होगी। पूवर्जों को याद करने और उनके पिंडदान का यह पर्व 17 सितंबर तक चलेंगे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार एक महीने ज्यादा होने की वजह से नवरात्र अगले महीने 17 अक्टूबर से शुरू होंगे।
- 160 साल बाद ऐसा हुआ है जब लीप ईयर और अधिकमास साथ आए हैं, इसलिए इस बार नवरात्र और श्राद्ध में एक महीने का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सितंबर, शनिवार
शिक्षक दिवस
- इस दिन से लॉकडाउन-4.0 के तहत आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में स्कूल खुल सकते हैं।
- वहीं, हिमाचल प्रदेश में पयर्टन उद्योग को राहत देते हुए, पर्यटकों की आवाजाही पर कोरोना को लेकर लगी पाबंदी हट सकती है।
विज्ञापन
सात सितंबर, सोमवार
दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू
दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू
- भारत सरकार ने अनलॉक-4.0 के लिए जो दिशानिर्देश जारी किए हैं उसके अनुसार, सात सितंबर से मेट्रो सेवाएं चरणबद्ध तरीके से खुल जाएंगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय/रेल मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ परामर्श के बाद मेट्रो रेल को सात सितंबर से क्रमबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दी गई है।
- कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू की है।
- जिन यात्रियों के पास पहले से मेट्रो कार्ड हैं, स्टेशन काउंटर पर जाकर उनकी मैपिंग करानी होगी, ताकि वह स्मार्ट बन सके। सात सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो स्टेशन काउंटर पर स्मार्ट कार्ड की बिक्री की व्यवस्था की गई है।