{"_id":"5f4e2149dc749f42da442f00","slug":"giant-hogweed-most-poisonous-plant-in-world-which-can-be-lost-only-by-touching","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो सबसे जहरीला पौधा, जिसे केवल छूने से जा सकती है जान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो सबसे जहरीला पौधा, जिसे केवल छूने से जा सकती है जान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे जहरीला पौधा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये बात तो हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं कि हमारे पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे कितना महत्वपूर्ण हैं। इतना ही नहीं लोग अपने घरों के आस-पास हरियाली लाने के लिए भी पेड़-पौधे लगाते हैं। यूं तो पेड़ पौधे कुदरत के साथ-साथ हमें भी कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं, लेकिन कुछ पेड़ वाकई हमारे लिए खतरनाक है। इन्हीं में से एक है जाइंट होगवीड, जो किलर ट्री के नाम से मशहूर है।
2 of 5
दुनिया का सबसे जहरीला पौधा
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजर की प्रजाति वाले इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा इतना जहरीला है कि इसे छूने भर से हाथों पर फफोले पड़ जाएंगे। वैसे तो यह पौधा देखने में इतना सुंदर लगता है कि अधिकांश लोगों का मन इसे छूने के लिए ललच जाता है। लेकिन इसे छूते ही 48 घंटे के अंदर इसके दुष्प्रभाव शरीर पर दिखने लगते हैं।
3 of 5
दुनिया का सबसे जहरीला पौधा
- फोटो : सोशल मीडिया
वैज्ञानिको का मानना है कि यह पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पेड़ को स्पर्श कर दिया तो कुछ ही घंटों में आपको महसूस होगा की आपकी पूरी त्वचा जलने लगी है। बता दें कि इस किलर ट्री की लंबाई अधिकतम 14 फीट तक होती है। ये पौधा ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का सबसे जहरीला पौधा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पौधे को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि यदि कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो, उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। अभी तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा भी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे जहरीला पौधा
- फोटो : सोशल मीडिया
जाइंट होगवीड के जहीरीले होने का कारण है इसके अंदर पाए जाना वाला सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन, जो इसे खतरनाक बनाती है। लेकिन इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को बैलेंस करने में अपनी अहम भूमिका निभाता हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।