आज देश 72वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। चारों और गणतंत्र दिवस की रौनक है और इस मौके पर सब एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को शुभकामनाएं दी। वहीं राजपथ पर हर साल की तरह इस साल भी राज्यों ने अपनी संस्कृति, भाषा और साहित्य, संगीत की झलक दिखाई। यहां हर राज्य की झांकी की तस्वीरें देख सकते हैं...
तस्वीरें : हर राज्य की झांकी में था कुछ खास, लेकिन राम मंदिर और लद्दाख पर टिक गईं सबकी निगाहेंं
हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने राज्य की झांकी पेश की। लद्दाख ने अपनी झांकी में राज्य की संस्कृति और सांप्रदायिक सोहार्द को दिखाया। इसके अलावा लद्दाख ने अपनी झांकी में अपने राज्य की कला और वास्तुकला, भाषाओं और बोलियों, सीमा शुल्क और वेशभूषा, मेला और त्योहारों, साहित्य और संगीत की भी झलक दिखाई।
The display of cultural tableaux begins at #RepublicDay parade, with Ladakh leading. It's the first-ever tableau of the UT.
It shows Ladakh's culture & communal harmony besides art & architecture, languages & dialects, customs & costumes, fairs & festivals, literature, music. pic.twitter.com/jdBN8KFlE4
लद्दाख के अलावा गुजरात ने भी अपने राज्य की झांकी राजपथ पर प्रदर्शित की। गुजरात ने अपने राज्य की झांकी में सूर्य मंदिर की झलक को दिखाया। इस झांकी में सूर्य मंदिर का एक हिस्सा सभमंडप दिखाया गया है। इस सूर्य मंदिर के 52 स्तंभ एक सौर वर्ष के 52 सप्ताह को दर्शाता है।
Republic Day: A replica of the Sun Temple at Modhera displayed on the #Gujarat tableau
The tableau depicts the Sabhamandap, part of the Sun Temple. It’s 52 pillars denote 52 weeks of a Solar year. pic.twitter.com/ga2jBMz75G
गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब ने भी अपने राज्य की झांकी दिखाई। पंजाब ने अपनी झांकी में नौवें सिख गुरू, श्री गुरू तेग बहादुर की महिमा को दर्शाया। पंजाब की झांकी का थीम श्री गुरू तेग बहादुर का 400वां जन्मदिन रहा। झांकी के अंत में श्री गुरू तेग बहादुर के अंतिम संस्कार स्थल गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब को भी दिखाया गया।
Tableau of Punjab showcases the glory of 9th Sikh Guru, Sri Guru Tegh Bahadur. The tableau has the theme '400th Birth Anniversary of Sri Guru Tegh Bahadur'.
The end of the trailer shows Gurdwara Sri Rakab Ganj Sahib, the site of cremation of Guru Tegh Bahadur.#RepublicDay pic.twitter.com/LAY7WkeKHF
उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की झलक दिखाई। साथ ही उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी का थीम अयोध्या - उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत रखा।
Designed after the theme 'Ayodhya: Cultural Heritage of Uttar Pradesh', the tableau of Uttar Pradesh also displays Ram Mandir.
The forepart of the middle tableau shows Deepotsava of Ayodhya, in which millions of earthen lamps are lit. #RepublicDay pic.twitter.com/FCnNOv7Z4n