वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच अब धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था बहाल की जा रही है। भारतीय रेलवे एक जून से रेल सेवाएं शुरू करने जा रहा है साथ ही साथ रेल संबंधी कई नियमों में बदलाव भी किए गए हैं और कई दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। अगर आप भी रेल से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो सफर को समस्याओं से दूर रखने के लिए जानिए क्या हैं ये नियम और दिशानिर्देश...
{"_id":"5ecbc1fb8ebc3e90541ff675","slug":"railway-services-to-resume-from-june-1-know-guidelines-and-rules-for-rail-travel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक जून से शुरू होगी ट्रेन सेवा, क्या हैं निर्देश और किन नियमों का करना होगा पालन, जानिये सब कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक जून से शुरू होगी ट्रेन सेवा, क्या हैं निर्देश और किन नियमों का करना होगा पालन, जानिये सब कुछ
Mon, 25 May 2020 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 25 May 2020 06:32 PM IST
सार
- एक जून से 200 यात्री ट्रेनों की शुरुआत करेगा भारतीय रेलवे
- शुरू हो चुकी है बुकिंग, कई नियमों में किए गए हैं बदलाव
- अभी तक चल रही थीं राजधानी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेन
- स्टेशनों पर चाय और खाने के स्टाल को भी खुलने की अनुमति
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट बुकिंग के लिए ये हैं दिशानिर्देश
- टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, सीएसी और एजेंट के माध्यम से होगी।
- जरूरत के अनुसार विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर 22 मई से शुरू किए गए हैं।
- अधिकतम 30 दिनों की अवधि में अग्रिम आरक्षण करा सकेंगे।
- वेटिंग और आरएसी की सूची मौजूदा नियमों के मुताबिक तैयार की जाएगी।
- अगर वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होता है तो नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति।
- अनारक्षित टिकट जारी नहीं किए जाएंगे यात्रा के दौरान टिकट जारी करने की सुविधा नहीं होगी।
- तत्काल या प्रीमियम तत्काल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।
- ट्रेन का चार्ट उसके प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार किया जाएगा।
इन नियमों का पालन करना होगा जरूरी
- रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग होगा, यात्रियों को इसका खास ध्यान रखना होगा।
- सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा।
- यात्रियों को रेलवे स्टेशन पहुंचाने और ले जाने के लिए वाहन चालक को कन्फर्म रेलवे टिकट के आधार पर अनुमति दी जाएगी।
रियायत को लेकर ये हैं निर्देश
- नियमित ट्रेनों में स्वीकृत हर कोटे की अनुमति होगी।
- दिव्यांगजनों की चार श्रेणियों और रोगी रियायतों की 11 श्रेणियों को मिलेगी छूट।
- टिकट कैंसिलेशन और किराया वापसी के लिए रेलवे यात्री नियम, 2015 लागू रहेगा।
- अगर किसी यात्री को कोरोना के लक्षणों के चलते यात्रा की अनुमति नहीं मिलती है तो उसे पूरा किराया वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपान और बिस्तर-कंबल को लेकर ये निर्देश
- ट्रेन में कोई कंबल, लिनेन और पर्दे उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। यात्री अपना लिनेन लकर चलें।
- एसी कोच में तापमान उपयुक्त तरीके से नियंत्रित रखा जाएगा।
- यात्री कम से कम सामान लेकर सफर करें।
- ट्रेन के किराये में खान-पान का कोई शुल्क शामिल नहीं किया जाएगा।
- प्री-पेड भोजन बुकिंग या ई-कैटरिंग सेवा भी उपलब्ध नहीं रहेगी।
- यात्री अपना भोजन और पानी साथ लेकर चलें।
- स्टेशनों पर खान-पान के स्टाल खुलेंगे, लेकिन यहां से केवल सामान ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
ये जानकारी है बहुत जरूरी
- एक जून 2020 से शुरू होगा 200 यात्री ट्रेनों का संचालन।
- 21 मई से शुरू हो गई है टिकट बुकिंग।
- ट्रेन में कोई अनारक्षित कोच नहीं होगा।
- ट्रेन में चढ़ने से पहले सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी।
- यात्रियों को कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा।
- यात्रियों के लिए फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा।