फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: पीएम मोदी ने साझा की नागपुर दौरे की झलकियां, इंस्टाग्राम पर लिखा- लोगों के स्नेह के लिए आभारी हूं

Mon, 31 Mar 2025 05:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 31 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को नागपुर का दौरा किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की विभूतियों नमन किया और नागपुर में एक रोड शो भी किया था। पीएम मोदी ने अपने नागपुर दौरे की झलकियां साझा की है। देखिए...

विज्ञापन
Pm modi share glimpse of his nagpur visit on instagram, Prime Minister Narendra modi in RSS office, Nagpur
पीएम मोदी ने साझा की नागपुर दौरे की झलकियां - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नागपुर दौरे के कुछ विशेष झलकियां सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर साझा की है। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा किए गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- लोगों की गर्मजोशी और स्नेह के लिए मैं उनका आभारी हूं। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने रेशम बाग स्थित संघ मुख्यालय जाकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)


 
Pm modi share glimpse of his nagpur visit on instagram, Prime Minister Narendra modi in RSS office, Nagpur
- फोटो : ANI
नागपुर में पीएम मोदी ने किया रोड शो
रविवार को नागपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने वहां एक रोड में हिस्सा लिया। इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा की गई।
 
Pm modi share glimpse of his nagpur visit on instagram, Prime Minister Narendra modi in RSS office, Nagpur
पीएम मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी - फोटो : ANI
पीएम ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pm modi share glimpse of his nagpur visit on instagram, Prime Minister Narendra modi in RSS office, Nagpur
पीएम ने माधव सदाशिवराव गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की - फोटो : ANI
पीएम ने माधव सदाशिवराव गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखने के दौरान माधव सदाशिवराव गोलवलकर को पुष्पांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
Pm modi share glimpse of his nagpur visit on instagram, Prime Minister Narendra modi in RSS office, Nagpur
पीएम मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया
इसके बाद पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि की यात्रा के दौरान आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दीक्षाभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन शुरेई ससाई उनके साथ मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed