फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 का आगाज: देश में इस बार नए साल पर ऐसा रहा नजारा, देखें तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 05:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 05:28 AM IST
विज्ञापन
People are celebrating new year 2021 and see pictures
नए साल की खुशी में जश्न मनाते लोग.... - फोटो : ani

कोरोना महामारी ने इस बार नए साल का जश्न पूरी तरह फीका कर दिया। दिल्ली, मुंबई सहित कई बड़े शहरों में रात का कर्फ्यू लगा रहा। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में लोगों ने ऐसे हालात में भी नया साल मनाया और खुले दिल से काल 2021 का स्वागत किया। 



गोवा में नए साल का स्वागत
गोवा में हजारों लोग नए साल का स्वागत करने के लिए समुद्री तटों पर पहुंचे। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद रात का कर्फ्यू नहीं लगाया है। लोग 2020 का अंतिम सूर्यास्त देखने के लिए तटों पर जमा होने लगे जिससे उत्तरी गोवा के तटीय क्षेत्रों में यातायात जाम हो गया। उत्तर गोवा में ही कई लोकप्रिय समुद्री तट हैं।
 

रात होते होते खासी भीड़ जमा हो गई और तटों पर संगीत की आवाज भी तेज होती रही। कई नाइट क्लबों ने पार्टियों का आयोजन किया जो 31 दिसंबर की शाम में शुरू हुई और एक जनवरी की सुबह तक चलेंगी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करें।


गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि कर्फ्यू का प्रस्ताव दिया था जिसे मुख्यमंत्री ने लागू करने से इनकार कर दिया। स्थानीय गिरजाघरों ने नव वर्ष मनाने के लिए मध्य रात्रि में प्रार्थना सभाएं आयोजित कीं।

कोलकाता की सड़कों पर उतरे लोग

People are celebrating new year 2021 and see pictures
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट का एक दृश्य... - फोटो : ani

कोलकाता में भी नए साल का जश्न चल रहा है। साथ ही पुलिस ने कहा कि यह साल चुनौती भरा रहा। हमें मास्क पहनने की एक नई संस्कृति के साथ जीना पड़ेगा। हम मास्क वितरित कर रहे हैं और उन लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं जो मास्क नहीं पहन रहे हैं।
 

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में जश्न

People are celebrating new year 2021 and see pictures
जम्मू कश्मीर में जश्न मनाते युवा.... - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में लोग पर्यटन विभाग में नया साल जश्न मनाया। वहीं आरजे रफीक कहते हैं कि 2020 हमारे लिए एक चुनौतीपूर्ण साल रहा है। गुलमर्ग पर्यटकों के साथ जाम है और लोगों को ठहरने की सुविधा नहीं मिल रही है। हमें उम्मीद है कि यह साल बहुत बेहतर होगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
People are celebrating new year 2021 and see pictures
केरल: अन्य वर्षों की तुलना में फोर्ट कोच्चि में नया साल मनाने के लिए बहुत कम लोग आते हैं - फोटो : ani

केरल के फोर्ट कोच्चि में नया साल मनाने के लिए अन्य वर्षों की तुलना में बहुत कम लोग आए।
 

विज्ञापन
People are celebrating new year 2021 and see pictures
दिल्ली गुरुद्वारा बंगला साहिब.... - फोटो : ani

नए साल 2021 की शुरुआत में दिल्ली का गुरुद्वारा बंगला साहिब रोशनी से चमक रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed