अलविदा 2020: दिल्ली से मुंबई और असम तक साल की आखिरी शाम, देखें ढलते सूरज का सुंदर नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया ने ऐतिहासिक पीड़ा झेली है। सभी चाहते हैं कि नए साल का सूरज नया सवेरा लेकर आए, उन्हें कोरोना की छाया से मुक्ति मिले और कोई और ऐसा वायरस इंसान को न सताए। कोरोना से मुकाबले के लिए देश में तमाम वैक्सीन का विकास अंतिम चरण में है, जबकि अमेरिकी कंपनी फाइजर व माॅडर्ना के टीके तैयार हो चुके हैं और कई देशों में इनका इस्तेमाल शुरू हो गया है।
शुक्रवार से नव वर्ष 2021 का आगाज हो जाएगा। पूरी दुनिया ने बीते नौ माहों में महामारी के चलते जबर्दस्त स्वास्थ्य व आर्थिक संकट झेला है। अब सभी चाहते हैं कि नव वर्ष में फिर एक बार बार दुनिया पहले जैसी सामान्य हो जाए। काम-धंधे रोजगार, कारोबार, बढ़े और सभी का आर्थिक विकास हो, ताकि वे 2020 के नुकसानों की पूर्ति कर सकें।
गोवा के बीच पर सुंदर नजारा
गोवा के मीरामार बीच पर भी कई लोग अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ साल के आखिरी सूर्यास्त के दौरान 2020 को अलविदा कहा। इस दौरान हर कोई ढलते सूरज के साथ अपनी आखिरी तस्वीर को कैमरे में कैद करता दिखा।
ओडिशा: सात घंटे में रेत पर बनाई सुंदर कलाकृति
ओडिशा में रेत से कलाकृति बनाने वाले कलाकार मानस कुमार साहू ने पुरी के गोल्डन बीच पर नए साल के मौके पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने रेत पर 2021 हैप्पी न्यू ईयर लिखकर नए साल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कलाकृति को बनाने में मुझे लगभग 7 घंटे का समय लगा।