पाकिस्तान की वेलफेयर सोसाइटी
नेवर फॉरेगट पाकिस्तान ने अपने
फेसबुक पेज पर एक एल्बम अपलोड की है। एल्बम का नाम रखा गया है what is you knew the victims? इस पोस्ट में मशहूर हस्तियों की तस्वीरों को फोटोशॉप कर पेलेट गन से हुए बेहाल हुए चेहरे को दिखाया गया है। इस एल्बम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित कई हस्तियों की तस्वीर प्रयोग की गई है।
'डियर मोदी जी, सर्जरी तो कर दी है, लेकिन घाव अभी भी है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर लिखा गया है कि डियर मोदी जी, आपकी इनिशियल सर्जरी कर दी गई है लेकिन आंख के पिछले हिस्से पर घाव अभी भी बाकी है।
'डियर मोदी जी, सर्जरी तो कर दी है, लेकिन घाव अभी भी है'
अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो में कैप्शन में लिखा गया है कि आपके घावों को बारे में सुनकर दुःख हुआ। आपको सीआरपीएफ द्वारा की जा रही कार्रवाई में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। चुप रहिएऔर सुरक्षित रहिए। आपके पास अभी भी मौका है कि आप अपना बुढ़ापा अपने बच्चों और उनके बच्चों के साथ गुजार सकते हैं।
'डियर मोदी जी, सर्जरी तो कर दी है, लेकिन घाव अभी भी है'
मार्क जकरबर्ग की तस्वीर पर लिखा गया है कि आप हमारे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। हमने कोशिश की कि आपके घावों की तस्वीरें और साक्षात्कार फेसबुक पर शेयर करें लेकिन सरकार ने कश्मीर में इटंरनेट बंद कर दिया।
'डियर मोदी जी, सर्जरी तो कर दी है, लेकिन घाव अभी भी है'
अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर पर लिखा गया है कि भारतीय सेना ने आपके साथ जो किया वो दुखद है। आप तो प्रदर्शनकारियों में भी शामिल नहीं थे।