संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी, इसलिए सभी संसद सदस्य पुराने संसद भवन में सत्र से पहले एक संयुक्त फोटो के लिए एकत्र हुए।
2 of 6
Parliament
- फोटो : Social Media
पुराने संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए, जिसमें पक्ष और विपक्ष के सभी नेता शामिल हुए। उनके अलावा लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता फोटो सेशन के लिए पहुंचे।
3 of 6
Parliament
- फोटो : Social Media
पुराने संसद भवन में विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सोनिया गांधी के साथ देखा गया। सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाया था।
4 of 6
Parliament
- फोटो : Social Media
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पुराने संसद भवन में विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए दिखे। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने कुछ बातचीत भी की।
5 of 6
Parliament
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सांसदों से मुलाकात की। इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठक 1946 से 1949 तक हुई थी। साल 1952 के बाद दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने इस सेंट्रल हॉल में सभी माननीय सांसदों को संबोधित किया है। सभी राष्ट्रपति महोदयों के द्वारा 86 बार यहां संबोधन दिया गया है।