{"_id":"5d6778c68ebc3e93a8444bc1","slug":"pakistan-test-ghaznavi-missile-know-all-about-indian-missile-strength-and-missile-program","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसाइल ताकत में भारत के सामने नौसिखिया पाकिस्तान, 5500 किलोमीटर है हमारी क्षमता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिसाइल ताकत में भारत के सामने नौसिखिया पाकिस्तान, 5500 किलोमीटर है हमारी क्षमता
Mon, 09 Dec 2019 12:57 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मिसाइल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती करवा चुका पाक अब जंग के ढोल पीट रहा है। गुरुवार को पाक सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिसाइल के मामले में पाकिस्तान आज भी भारत के सामने बच्चा है। भारत के पास खुद की अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल मौजूद है जबकि पाकिस्तान के लिए यह अब भी सपना है। भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए भारत ने विश्व स्तर के कई मिसाइलों का निर्माण किया है। जानिए इनकी खासियतें-
अग्नि 5
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 5
यह अग्नि सीरीज की इंटर-कॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर होने के साथ ही यह कई मामलों में विश्वस्तरीय है। इसकी विशेषता ये है कि समय आने पर इसकी रेंज में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
अग्नि 4
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 4
अपने पुराने वर्जनों के मुकाबले अग्नि-4 मिसाइल काफी हल्की है और इसमें नई तकनीक इस्तेमाल की गई है। भारतीय सेना में शामिल यह मिसाइल 4000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जमीन से जमीन पर मार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्नि 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्नि 3
अग्नि-3 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और दो मीटर व्यास की है। इसकी खासियत है कि जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखने वाली यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूर वार कर सकती है। यह डेढ़ टन तक पेलोड ले जाने की क्षमता रखती है। इसमें एडवांस कम्प्यूटर और नेविगेशन सिस्टम लगा है।
विज्ञापन
अग्नि 2
- फोटो : सोशल मीडिया