फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती ट्रेन में चले चाकू, एक युवक की मौत और 12 जख्मी

Mon, 21 Mar 2016 05:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 21 Mar 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
one person dead and twelve injured in clash between two groups in train
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

कैंट इलाके में रविवार दोपहर कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस में खूनी संघर्ष हो गया। चलती ट्रेन में दो समुदाय के लोगों में सीट पर बैठने को लेकर चाकू चल गए। इसमें एक युवक की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए।

चलती ट्रेन में चले चाकूबाजी, एक युवक की मौत और 12 जख्मी

one person dead and twelve injured in clash between two groups in train
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन में खूनखराबा देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोगों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने खून से लथपथ पड़े यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और जीआरपी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

चलती ट्रेन में चले चाकूबाजी, एक युवक की मौत और 12 जख्मी

one person dead and twelve injured in clash between two groups in train
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के करीब दो दर्जन अधिक लोग केरल में फर्नीचर बनाने और वेल्डिंग का काम करते हैं। शनिवार सुबह सहारनपुर निवासी अब्दुल वाजिब, शेरू, नदीम, सलमान, राहिल, नासिर, फुरकान, मुकर्रम, फरमान, शाहरुख समेत करीब एक दर्जन लोग केरल से कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहे थे। अगले स्टेशन से मेरठ के करीब एक दर्जन लोग भी जनरल डिब्बे में सवार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चले चाकूबाजी, एक युवक की मौत और 12 जख्मी

one person dead and twelve injured in clash between two groups in train
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

दोनों पक्षों के लोगों में सीट को लेकर कहासुनी हुई। ट्रेन में सवार यात्रियों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इसके बाद कोटा में दोबारा दोनों पक्षों में विवाद हुआ। एक-दूसरे पर छींटाकशी करते हुए दोनों पक्षों के लोग रविवार को मेरठ पहुंचे।

विज्ञापन

चलती ट्रेन में चले चाकूबाजी, एक युवक की मौत और 12 जख्मी

one person dead and twelve injured in clash between two groups in train
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि मेरठ के युवकों ने सिटी स्टेशन से पहले फोन करके एक दर्जन युवकों को बुला लिया। सिटी स्टेशन से दो युवक उनका सामान लेकर चले गए और अन्य युवक दोबारा ट्रेन में चढ़े। कैंट स्टेशन से पहले कासमपुर में मेरठ के युवकों ने सहारनपुर के युवकों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने के साथ चाकू चल गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed