फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: गिरजाघरों में देर रात सामूहिक प्रार्थना, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

Sat, 25 Dec 2021 01:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 25 Dec 2021 01:09 AM IST
सार

दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर शुक्रवार देर रात जैसे ही घड़ी की सूइयां 12 पर आईं, चर्च के घंटे बज उठे। मोमबत्तियां जलीं, क्रिसमस कैरल्स गूंजे।

विज्ञापन
Midnight prayers started in churches on the occasion of Christmas see pictures and check all updates
देशभर के चर्चों में शुरू हुई प्रार्थना.... - फोटो : ani

दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ रहे मामले को देखते हुए देश और दुनिया के अधिकांश चर्चों को बंद ही रखा गया है। लोग बाहर से ही प्रार्थना कर रहे हैं। 



देश विभिन्न राज्यों के शहरों में स्थित सभी गिरिजाघरों को रंगबिरंगी रोशनी, अलग-अलग झांकियों से सजाया गया था। झांकियों में प्रभु यीशु के जन्म के दृश्यों को भलीभांति दिखाया गया था। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच लागू किए गए प्रतिबंधों के बीच क्रिसमस का त्योहार शुरू हो गया। लोगों ने मैरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस एक-दूसरे को बधाईयां दीं।

Midnight prayers started in churches on the occasion of Christmas see pictures and check all updates
प्रार्थना करते लोग... - फोटो : ani

बेंगलुरु के चर्च में प्रार्थना करते लोग
कर्नाटक के बेंगलुरु में सेंट फ्रांसिस चर्च में क्रिसमस के मौके पर सामूहिक प्रार्थना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चर्च में नजर आए।
 

Midnight prayers started in churches on the occasion of Christmas see pictures and check all updates
कोलकाता के सेंट टेरेसा चर्च में प्रार्थना का आयोजन - फोटो : ani
कोलकाता के चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन
क्रिसमस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता के सेंट टेरेसा चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Midnight prayers started in churches on the occasion of Christmas see pictures and check all updates
गोवा के चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन - फोटो : ani
गोवा के चर्च में प्रार्थना करते लोग
गोवा के पणजी में अवर लेडी ऑफ द इमैकुलेट कॉन्सेप्शन चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना के आयोजन के अवसर पर इकठ्ठा होकर लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को याद किया।
 
विज्ञापन
Midnight prayers started in churches on the occasion of Christmas see pictures and check all updates
मुंबई के माहिम में सेंट माइकल चर्च के बाहर प्रार्थना करती युवती - फोटो : ani
कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए चर्च के बाहर प्रार्थना करते लोग
मुंबई में सरकार की कोरोना गाइडलाइन के बाद चर्चों को सामूहिक प्रार्थना के लिए अपनी क्षमता के केवल 50% तक लोगों को मध्यरात्रि के लिए अनुमति दी थी। इस कारण लोग चर्च के बाहर ही प्रार्थना करते नजर आए। मुंबई के माहिम में सेंट माइकल चर्च के बाहर प्रार्थना करती युवती।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed