मुंबई में गुरुवार सुबह बारिश से राहत मिली। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में लगभग एक हफ्ते बाद धूप खिली। बुधवार से महानगर में बारिश में काफी कमी आई है और रात में कोई बारिश नहीं हुई। इससे पहले बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुंबई इकाई ने मध्यम बारिश का अनुमान लगाते हुए शहर के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया था।
Maharashtra Heavy Rain: मुंबई को बारिश से राहत, कुछ हिस्सों में धूप खिली; पानी से भरे गड्ढे में चार बच्चे डूबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:42 AM IST
सार
मुंबई और उसके महानगरीय क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। बाढ़ जैसे हालात की वजह से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन